फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth raped misdeed in hotel , Yamunanagar

युवक ने नाबालिग से होटल में किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Youth raped misdeed in hotel , Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर कॉलोनी का ही एक युवक अपने साथ एक होटल में ले गया। वहां आरोपी युवक ने किशोरी से दो बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी से मारपीट की और जान से मारने की भी धमकी दी। घटना के समय किशोरी के परिजन बुलंदशहर रिश्तेदारी में हुई मौत पर शोक जताने गए थे। महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 साल की भतीजी की मां का कुछ साल पहले निधन हो गया था। इसके बाद से उसकी भतीजी उसके पास ही रहती है। बुलंदशहर में रहने वाले एक रिश्तेदार की 22 अक्तूबर को मौत हो गई थी। वह शोक व्यक्त करने परिजनों के साथ बुलंदशहर गई थी। कॉलोनी का ही युवक 23 अक्तूबर को उसकी नाबालिग भतीजी को बहला फुसलाकर अपने साथ होटल में ले गया और उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

जब उसकी भतीजी ने आरोपी का विरोध किया तो युवक ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसके भतीजी बाद किसी तरह युवक के चंगुल से छूटी और घर पहुंची। इसके बाद भी आरोपी युवक उसकी भतीजी को परेशान कर रहा है। इस पर भतीजी ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इस पर शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी नंदू के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
क महिला ने जेठ पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के जेठ, पति, सास, दूसरे जेठ व जेठानी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी के बाद से ही उसका जेठ राजबीर उस पर गलत नजर रखे हुए था। बीती 22 मार्च को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बड़ी मुश्किल से खुद को आरोपी के चंगुल से बचकर दूसरे कमरे जाकर कुंडी लगाई। जब उसने यह बात अपने पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को बताया तो उन्होंने भी उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता के जेठ, पति, सास, दूसरे जेठ व जेठानी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed