फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth present in police car attacked, car also broke

पुलिस की गाड़ी में मौजूद युवक पर हमला, गाड़ी भी तोड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Youth present in police car attacked, car also broke
फर्कपुर थाना क्षेत्र में झगड़े की शिकायत देने वाले युवक पर रास्ते में कुछ युवकों ने हमला कर दिया। शिकायत देने के बाद वह डायल 112 की गाड़ी से घर लौट रहा था। रास्ते में आरोपियों ने गाड़ी को घेर लिया। पीछे का शीशा तोड़कर देविंद्र को गाड़ी से खींच लिया और जमकर पीटा। इस दौरान उसका पर्स भी छीन लिया गया। बाद में थाने से पुलिसकर्मी पहुंचे और कुछ युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। जबकि अन्य फरार हो गए।
विज्ञापन

दरअसल शनिवार देर रात फर्कपुर में बाबा बालकनाथ मंदिर के पास गोगा माडी का जागरण हो रहा था। यहां पर फर्कपुर निवासी देविंद्र सिंह भी आया हुआ था। यहां जागरण में फर्कपुर माजरी निवासी मोनू मंगी, रोहित, मनीष, विशाल व उनके साथी भी पहुंचे हुए थे। इस दौरान उनकी देविंद्र सिंह के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। जिस पर देविंद्र ने डायल 112 को काल कर पुलिस बुलाई। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भाग निकले। बाद में देविंद्र पुलिस के साथ ही फर्कपुर थाना में पहुंचा और शिकायत दी। शिकायत के बाद देविंद्र की मांग पर पुलिस उसे अपनी गाड़ी में घर तक छोड़ने जा रही थी। थाने से डायल 112 की गाड़ी में उसे भेज दिया। इस गाड़ी में दो पुलिसकर्मी भी थे। जब देविंद्र पुलिसकर्मियों के साथ गाड़ी में घर के पास पहुंचा, तो वहां पर 15-20 लड़कों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और पीछे का शीशा तोड़ डाला और गाड़ी से जबरन देविंद्र को खींच लिया। उसे जमकर पीटा। सूचना मिलने के बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और देविंद्र को बचाया गया।
विज्ञापन

फर्कपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र राणा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मामूली विवाद था। एक पक्ष थाने में शिकायत देकर लौट रहा था। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने देविंद्र पर हमला बोल दिया। उसका पर्स भी छीन लिया गया। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed