फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   youth killed in road accident

सड़क हादसे में कार सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
youth killed in road accident
तेज रफ्तार ट्रक चालक ने कार को टक्कर मार दी। कार सवार दो दोस्तों में से एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे को पीजीआई रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसा बिलासपुर के गांव कुराली के पास रविवार देर रात हुआ। पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना किया और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव सादिकपुर निवासी धर्मवीर ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 47 वर्षीय दविंद्र सिंह अपने दोस्त प्रदीप के साथ किसी काम से गया था। रविवार देर रात दोनों कार से घर लौट रहे थे। जब वह गांव कुराली के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दविंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रदीप पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने दविंद्र सिंह का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed