फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth killed by attacking with sword and beer bottles, Yamunanagar

तलवार और बीयर की बोतलों से हमलाकर युवक की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Youth killed by attacking with sword and beer bottles, Yamunanagar
मृतक सूर्या का फाइल फोटो। - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के गुरु गोबिंद सिंह इंस्टीट्यूट के सामने गणेश उत्सव को लेकर पंडाल लगा रहे न्यू हमीदा कालोनी निवासी सूर्या (21) पर 15-20 युवकों ने कंटीले तार लिपटी रॉड, तलवारों व बीयर की बोतलों से हमलाकर अधमरा कर दिया। पीजीआई में युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हमलावर मारपीट के केस में अपनी बेगुनाही के लिए शपथपत्र देने का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने मामले में नौ लोगों को नामजद करते हुए 10-11 अज्ञात आरोपियों पर हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है।
न्यू हमीदा कालोनी निवासी शिवाली शर्मा ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई सूर्या (21) डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ता था। उसके भाई ने अपने नाम पर सूर्या क्लब बनाया हुआ है। वह हर वर्ष सूर्या क्लब की ओर से गणेश उत्सव का आयोजन कराता था। इस बार भी गुरु गोबिंद सिंह इंस्टीट्यूट के गेट के पास सड़क पर वे पंडाल लगाने की तैयारी कर रहे थे। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे टेंट वाला टेंट लेकर आ गया था। वह अपने छोटे भाई सूर्या व कृष्णा उर्फ बॉक्सर के साथ पंडाल लगवा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान 5-7 बाइकों पर सवार होकर 15-20 युवक आए। उनके हाथों में तलवारें, कंटीले तार लिपटी लोहे की रॉड व बीयर की खाली बोतलें थी। आते ही उन्होंने सूर्या पर हमला कर दिया। उसने व उसके दूसरे भाई कृष्णा उर्फ बॉक्सर किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि इस दौरान तीर्थ नगर निवासी हर्ष, शैंकी, शिवा, आशु पैगवाल, मन्नी मेहरा, सुभाष नगर निवासी नितिन मेहरा, आजाद नगर निवासी अक्षित गर्ग, शांति कालोनी निवासी परवेज, शाहरुख आदि ने सूर्या के सिर, टांग व बाजूओं पर वार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों ने उसके भाई सूर्या के सिर व बाजूओं पर बोतलें मारी। चोटें लगने से उसका भाई बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। हमलावर इसके बाद भी उसे लातों से मारते रहे। बाद में उसे अधमरी हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। इसके बाद में उसने व उसके भाई कृष्णा ने सूर्या को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के दौरान उसके भाई सूर्या की मौत हो गई।
शिवाली शर्मा ने बताया कि उसके भाई सूर्या का कुछ दिनों पहले नितिन मेहरा व मनीष के साथ झगड़ा हुआ था। पुलिस ने उसके भाई सूर्या की शिकायत पर केस दर्ज किया था। आरोपी मनीष व नितिन मेहरा उसके भाई सूर्या पर अपनी बेगुनाही के लिए शपथ पत्र देने का दबाव बना रहे थे। कुछ दिन पहले आरोपी मनीष गंजा जेल से इलाज करवाने सिविल अस्पताल आया था। आरोप है कि वहां उसने अपने साथियों के साथ सलाह मशविरा करके उसके भाई सूर्या को जान से मारने के लिए कहा था।
दोनों पक्षों में कई बार हो चुके झगड़े
पुलिस के अनुसार मृतक सूर्या व आरोपी मनीष गंजा में पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। दोनों पक्षों में शहर थाना क्षेत्र, फर्कपुर, सदर थाना क्षेत्र व गांधी नगर क्षेत्र में झगड़े हो चुके है। दोनों पक्षों की ओर से कई बार सदर थाने में भी शिकायत पहुंची है। एक मामला फर्कपुर थाना में भी दर्ज हुआ था। शहर थाना में भी कुछ दिनों पहले सूर्या की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था।

दोनों गुटों के बीच पहले भी कई बार झगड़े हो चुके हैं। लंबे समय से दोनों गुटों की रंजिश थी। इसी रंजिश में शुक्रवार रात हुए झगड़े में घायल युवक सूर्या की पीजीआई में मौत हो गई। मामले में पुलिस ने नौ लोगों को नामजद करते हुए 10-11 अज्ञात आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - सुखबीर सिंह, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed