{"_id":"6105a9ac8ebc3ef75a5e87df","slug":"youth-dies-in-road-accident-20-days-before-marriage-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl78428385","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से 20 दिन पहले युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से 20 दिन पहले युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। दो बहनों के इकलौते भाई फैजपुर निवासी अरशद की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की 20 दिन बाद ही शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। हादसा शुक्रवार रात उस समय हुआ, जब वह अपनी बिजली का काम करके वापस घर लौट रहा था। बारिश व अंधेरे में जब वह फैजपुर के नजदीक पहुंचा तो सड़क किनारे खड़े बुग्गी से उसकी बाइक टकरा गई। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
फैजपुर निवासी 21 वर्षीय अरशद बिजली का काम करता था। हर रोज की तरह शुक्रवार को वह अपने घर लौट रहा था। रात करीब 8 बजे बारिश हो रही थी और अंधेरा हो गया था। जब वह अपने गांव के नजदीक पहुंचा तो सड़क किनारे एक बुग्गी खड़ी थी। बारिश और अंधेरे के चलते बुग्गी उसे दिखाई नहीं दी और वह सीधा उससे टकरा गया।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी लज्जाराम का कहना है कि फैजपुर निवासी अरशद नामक युवक की बुग्गी से टकराने से मौत हो गई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
अरशद पर थी परिवार की जिम्मेवारी
फैजपुर निवासी वाजिद भूरा, दाऊद, यासीन व दीन मोहम्मद ने बताया कि अरशद दो बहनों में अकेला भाई था। वहीं अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। दुर्घटना में परिवार का इकलौता चिराग छीन लिया। अब परिवार में पीछे कमाने वाला कोई नहीं है। उन्होंने बताया कि 20 दिन बाद अरशद की शादी होने वाली थी। ऐसे में दो परिवारों को गहरा सदमा लगा है।