फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth dies due to dumper wheel climbing on his head, Yamunanagar

डंपर का पहिया सिर पर चढ़ने से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to dumper wheel climbing on his head, Yamunanagar
बिलासपुर में हादसे के बाद परिजनों के बयान दर्ज करती पुलिस। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/बिलासपुर। बिलासपुर के शिव चौक पर डंपर ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सड़क पर गिरे एक युवक के सिर से डंपर का पहिया निकल गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे में दूसरा युवक घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जोगी मोहल्ला बिलासपुर निवासी रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर का सामान लेने साढौरा रोड स्थित दुकान पर आया था। दुकान से सामान लेकर जब वह पैदल अपने घर वापस जा रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर उसका दोस्त रामदासिया मोहल्ला निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ बिल्ला (24) आया। गुरप्रीत ने उसे घर छोड़ने के लिए अपनी बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन

दोनों करीब पौने नौ बजे बिलासपुर के शिव चौक पर पहुंचे। इस दौरान पीछे से तेज गति से डंपर आया। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से डंपर चलाते हुए टक्कर उनकी बाइक में मार दी। टक्कर लगने के बाद वह बाई तरफ गिरा, जबकि उसका दोस्त गुरप्रीत सड़क पर दाहिनी तरफ गिर गया। इसके बाद डंपर का पहिया उसके दोस्त गुरप्रीत सिंह के सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे में उसे भी चोटें आई। आरोपी डंपर चालक वाहन को लेकर रणजीतपुर की तरफ फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। पुलिस ने लोगों की मदद से उसे व उसके दोस्त गुरप्रीत सिंह को अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें जगाधरी सिविल अस्पताल भेजा गया. जहां डॉक्टर ने गुरप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। बिलासपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि आरोपी डंपर चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बस की टक्कर से कार सवार दो लोग घायल
अन्य हादसे में बस की टक्कर से कार सवार दो लोग घायल हो गए। सदर थाना पुलिस ने आरोपी बस चालक पर केस दर्ज कर लिया है। सहारनपुर के कुराली निवासी पलविंद्र सिंह ने बताया कि वह आठ दिसंबर की सुबह करीब दस बजे कार में सवार होकर अंबाला जा रहा था। उसके साथ उसके साढ़ू का लड़का करनाल के गांव ठरवा निवासी गुरसेवक सिंह भी था। गांव औरंगाबाद के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही निसी बस ने टक्कर मार दी, जिससे वे दोनों घायल हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

कार की टक्कर से टांग टूटी
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की टांग की हड्डी टूट गई। सदर थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। शादीपुर निवासी रामेश्वर ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शादीपुर स्थित निजी कंपनी में काम करता है। दो दिसंबर को कंपनी के सुपरवाइजर लक्ष्मीबांस निवासी रजत की शादी थी। वह बाइक पर सवार होकर शादी में गया था। लौटते समय खंडवा गांव के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। स्थानीय अस्पताल उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। वहां उसकी पैर की हड्डी टूटी हुई बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed