{"_id":"6a4035e659662402e0006a0b","slug":"youth-arrested-with-intoxicant-pills-and-smack-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-158528-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नशे की गोलियां और स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नशे की गोलियां और स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Sun, 28 Jun 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत अपराध शाखा-वन ने कार्रवाई करते हुए 825 प्रतिबंधित नशे की गोलियां व 31 ग्राम स्मैक के साथ शादीपुर निवासी संजीव वोहरा उर्फ काका को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फतेहपुर पुल-ताजकपुर रोड पर घेराबंदी कर आरोपी को काबू किया गया।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी के दौरान नशीला पदार्थ बरामद हुआ। ड्रग कंट्रोलर की जांच में गोलियां प्रतिबंधित पाई गईं। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी कई प्राथमिकी दर्ज हैं। संवाद