फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth and elderly die in road accidents, Yamunanagar

सड़क हादसों में युवक और बुजुर्ग की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Youth and elderly die in road accidents, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दो सड़क हादसों में युवक और बुजुर्ग की मौत हो गई। पहला हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर करेड़ा चौक पर हुआ। वहां बाइक सवार बुजुर्ग की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। दूसरा हादसा छछरौली थाना क्षेत्र के गांव बरौली माजरा व हाफजी के बीच हुआ। यहां दो बाइक की भिड़त में एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों हादसों में आरोपी वाहन चालकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले हादसे में बरौली का माजरा निवासी प्रदीप ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव के ही 28 वर्षीय मोहित के साथ प्रतापनगर के सेलर में नौकरी करता है। रोज की तरह शुक्रवार को दोनों ड्यूटी पर गए थे। रात को बाइक पर लौट रहे थे। बाइक मोहित चला रहा था। गांव हाफजी के पास बिलासपुर की ओर से एक बाइक सवार गति से आया और उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे वह सड़क किनारे जा गिरा। मोहित का सिर में सड़क में जा लगा, जिससे वह घायल हो गया। वहीं हादसे में आरोपी बाइक सवार भी सड़क के दूसरी तरफ जा गिरा। जब आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी बाइक सवार भाग निकला। आसपास के लोगों ने घायल मोहित व उसको अस्पताल में भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे हादसे मे रामपुर माजरा निवासी राजिंद्र कुमार ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चाचा केहर सिंह (62) लकड़ी खरीदने और बेचने का काम करते थे। शुक्रवार को चाचा बाइक पर सवार होकर लकड़ी के पैसे देने जठलाना जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर करेड़ा चौक पर पीछे से आई कार ने चाचा केहर सिंह की बाइक में कार दी। इससे चाचा बाइक समेत सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद आसपास लोगों की भीड़ लग गई। एंबुलेंस की मदद से उसके चाचा को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed