फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young man was cut with a sword in enmity

Yamuna Nagar News: रंजिश में युवक को तलवार से काट डाला

Thu, 06 Apr 2023 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 06 Apr 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Young man was cut with a sword in enmity
छछरौली। थाना छछरौली के अंतर्गत पड़ने वाले गांव चुहडपुर कलां में पुरानी रंजिश में दो पक्षों भिड़ गए। एक पक्ष के युवक पर दूसरे ने तेजधार तलवार से शरीर पर कई वार कर दिए। घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान लगभग 23 वर्षीय विशाल के तौर पर हुई है। हत्या की सुचना के बाद थाना छछरौली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। शव का वीरवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चुहडपुर कलां निवासी शेखर और विशाल के बीच पिछले काफी समय से किसी ना किसी बात को लेकर कहासुनी होती रहती थी। बताया जा रहा है दोनों एक-दूसरे को घूरने को लेकर अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। दोनों ही एक ही गली में रहते हैं। किसी बात की खुन्नस दोनों में थी। इस विवाद के चलते पहले भी दोनों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका है।
विज्ञापन

दोनों में बुधवार शाम को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि शेखर ने तलवार लेकर विशाल के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। शेखर ने विशाल के शरीर व गर्दन पर तलवार से कई वार कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल विशाल को परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। उपचार से पहले ही विशाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है इस झगड़े में दोनों पक्षों के अन्य कई लोग भी घायल हैं। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। बताया यह भी जा रहा है इन दोनों के झगड़े को लेकर पड़ोस के लोग भी काफी परेशान रहते थे। कई बार दोनों को समझाने का भी प्रयास किया गया है इसके बावजूद भी दोनों युवकों में अक्सर झगड़ा होता रहता था।

------------

वर्जन

दो पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसमें एक युवक विशाल की मौत हो गई है। मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है - भूपेंद्र राणा, एसएचओ थाना छछरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed