फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   young man killed

काम से लौट रहे पूर्व सरपंच के बेटे को गांव के बाहर डंपर चालकों ने तेजधारदार हथियार से मार डाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
young man killed
मृतक तरुण सैनी। (फाइल फोटो) - फोटो : Yamuna Nagar
काम से लौट रहे पूर्व सरपंच के बेटे को गांव के बस अड्डे पास डंपर चालकों ने पीट-पीटकर मार डाला। डंपर चालकों ने युवक को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया। हत्या बेवजह हुई बहस बताई जा रही है। घटना थाना साढ़ौरा के गांव असगरपुर मोड़ के पास की है। मृतक की पहचान गांव राजपुर के सरपंच निवासी 23 वर्षीय तरुण सैनी के रूप में हुई। तरुण हिमाचल के कालाआंब में मोबाइल रिपेरिंग का काम सीख रहा था। वीरवार देर शाम घर लौटते समय गांव असगरपुर के पास उसकी डंपर चालकों से किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद वहां मौजूद चालकों ने उस पर डंडों, लोहे की रॉड व धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। काफी देर डंपर चालकों ने उस पर दर्जनों वार किए। पुलिस ने मृतक के ताऊ की शिकायत पर दो चालकों को नामजद करते अन्यों पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव राजपुर निवासी महिंद्र सिंह सैनी थाना साढ़ौरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भाई राजपुर गलोड़ी के पूर्व सरपंच ऋषिपाल का बेटा 23 वर्षीय भतीजा तरुण सैनी हिमाचल के कालाआंब में मोबाइल रिपेरिंग का काम सीखता था। वह रोज बाइक से आना जाना करता था। रोज की तरह उसका भतीजा तरुण वीरवार देर शाम घर लौट रहा था। करीब साढ़े आठ बजे जब तरुण असगरपुर मोड़ की ओर से अपने गांव के लिए आ रहा था। इस दौरान वहां स्टोन क्रेशर पर कुछ डंपर चालक खड़े थे। इस दौरान तरुण की किसी डंपर चालक से बहस हो गई। बहस बढ़ने पर डंपर चालकों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया और अपने अन्य चालक साथियों को बुला लिया। उन चालकों ने तरुण पर डंडों, लोहे की रॉड व तेज धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके शरीर पर दर्जनों वार किए। चोट के कारण तरुण के मुंह, नाक व कानों से खून बहने लगा। चालक उसे मृत समझकर छोड़ गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने तरुण को पड़ा देखा तो सूचना सरपंच को दी। जिसके बाद उन्हें सूचना मिली और वह मौके पर पहुंचे। वह उसे नारायणगढ़ अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में चिकित्सकों ने जबाव दे दिया। जिसके बाद उसे मोहाली के फार्टिज और वहां से ओजस अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक तरुण के ताऊ महिंद्र सिंह की शिकायत पर हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के थाना नाहन के गांव जाबल का बाग निवासी रोहित व अभिषेक सहित अन्य दो-तीन डंपर चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हत्या के बाद से आरोपी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

परिवार का था इकलौता था, जल्द होनी थी शादी
तरुण अपने परिवार का इकलौता लड़का था। दो बहनों की शादी हो चुकी है। पढ़ाई पूरी करने के बाद तरुण मोबाइल का काम करना चाहता था। इसलिए वह कालाआंब में रिपेरिंग का काम सीख रहा था। तरुण का अंबाला के गांव मनका-मनकी में रिश्ता तय हो चुका था। परिवार उसकी जल्द ही शादी करवाने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौते बेटे व भाइयों की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां सुनीता बेटे का नाम ले-लेकर कई बार बेहोश हो गई। वहीं बहनें सुषमा व सपना भी बेहाल हैं। बार बार भाई का नाम लेकर पुकार रहीं है। वहीं पिता गांव के पूर्व सरपंच ऋषिपाल बेसुध हैं। गांव में गमगीन माहौल है।
डंपर चालकों ने तरुण को बुरी तरह पीटा। उसके शरीर के हर अंग पर वार किया गया था। तरुण के सिर, जबड़े, कानों पर जोरदार वार किए। पीट-पीटकर उसका चेहरा खराब कर दिया। जिस कारण आसपास रहने वाले लोग उसे पहचान नहीं पाए। परिजनों के आने तरुण की शिनाख्त हो पाई। सिर पर गहरी चोटें होने के कारण उसके मुंह, कान व नाक से खून बहने लगा था।

पुलिस ने वारदात स्थल का मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। हत्या किन कारणों से की गई है अभी इसका पता नहीं चल पाया है। हत्यारोपी अभी फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
रतन लाल, थाना प्रभारी, साढ़ौरा।
फोटो:- 24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed