फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young man caught stealing from shop

Yamuna Nagar News: दुकान में चोरी करते युवक को पकड़ा

Fri, 12 Apr 2024 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 12 Apr 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Young man caught stealing from shop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। बीकेडी (बूड़िया-खदरी-देवधर) रोड पर शहजादपुर स्थित ब्रदर्स स्पेयर पार्ट की दुकान में वीरवार सुबह चोरी करते लोगों ने एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। सूचना मिलने पर डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। लोगों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले किया। बूड़िया थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहजादपुर निवासी सचिन ने बताया कि उसकी बीकेडी रोड पर ब्रदर्स स्पेयर पार्ट की दुकान है। दुकान के पास ही उसका घर है। सुबह सात बजे उसने दुकान खोली। इसके बाद वह दूध लेने के लिए गांव में चला गया। जाते समय उसने दुकान का शटर नीचे कर दिया था। कुछ देर बाद वह दूध लेकर वापस आया तो उसकी दुकान में एक युवक घुसा हुआ था। उसने दुकान से स्पेयर पार्ट चोरी कर एक प्लास्टिक की बोरी में भरे हुए थे।
विज्ञापन

उसने शोर मचाया। शोर सुनकर उसके परिजन व आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उसने लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम देवधर निवासी बिलाल बताया। चोरी की सूचना डायल 112 पर दी गई। कुछ देर बाद डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पकड़े युवक को पुलिस के हवाले किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed