फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar tops the state in property verification

Yamuna Nagar News: संपत्ति सत्यापन में यमुनानगर प्रदेश में अव्वल

Fri, 16 May 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 16 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Yamunanagar tops the state in property verification
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र की 217619 में से 109313 संपत्तियां सत्यापित हो चुकी है। 50.23 प्रतिशत संपत्तियां सत्यापित कर नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी प्रदेश में पहले स्थान पर है। शत प्रतिशत संपत्तियां सत्यापित करने के लिए नगर निगम प्रयासरत हैं। निगम कर्मी घर-घर जाकर संपत्तियां सत्यापित करवा रहे है।
इसी कड़ी में नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी ने वीरवार को कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार भी उपस्थित रहे। निगम आयुक्त अखिल पिलानी ने कर्मचारियों से संपत्ति सत्यापन कार्य की रिपोर्ट मांगी। कर्मचारियों ने बताया कि संपत्ति सत्यापन कार्य में लगे कुछ कर्मचारी प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के सर्वे में लगे हुए हैं। जिसके चलते कार्य प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

निगम आयुक्त पिलानी ने कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाकर 28 मई तक 60 प्रतिशत संपत्तियां सत्यापित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अभी नगर निगम क्षेत्र की 50 प्रतिशत से अधिक संपत्तियां स्वयं सत्यापित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बहुत से खाली प्लाट हैं, जिनके मालिकों का भी पता नहीं है। अभी उन्हें रोककर ऐसी संपत्तियों को सत्यापित करें। इसके अलावा तीनों निगम कार्यालयों के नागरिक सुविधा केंद्रों पर भी प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित कोई भी कार्य कराने वाले व्यक्ति की भी संपत्ति सत्यापित की जा रही है। टैक्स बिना संपत्ति सत्यापित किए न जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed