फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, speekar god,village

स्पीकर के गोद लिए गांव के लोगों के हाथ लगी सिर्फ घोषणाएं

Sat, 27 May 2017 11:58 PM IST
yamunanagar beuro
yamunanagar beuro Updated Sat, 27 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
yamunanagar, speekar god,village
g - फोटो : yamunanagar
सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल के गोद लिए गांव अराईयांवाला में चारों ओर अव्यवस्था का माहौल है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है वहीं, मूलभूत सुविधाओं के नाम पर ग्रामीणों को मात्र घोषणाएं ही हाथ लग पाई हैं।
विज्ञापन

अराईयांवाला गांव को आदर्श गांव बनाना मात्र सपना रह गया है। गांव में नालियों, गलियों, सड़कों, सफाई व्यवस्था आदि का बुरा हाल है। इतने बड़े गांव में न डिस्पेंसरी है और न पशु अस्पताल की सुविधा है। गांव में सामुदायिक भवन भी नहीं है। बैंक की भी कोई शाखा न होने से गांव के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गांव के साथ लगते लिंक रोड जो ताजेवाला के साथ लगता है, उसकी भी हालत दयनीय है। इसकी ओर भी किसी को कोई ध्यान नहीं है। गांव की निचले बास वाली माजरी में आज तक पीने के पानी का ट्यूबवेल नहीं लग पाया है। जिससे कि गांव वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बिजली व्यवस्था का भी बुरा हाल है। गांव की अधिकतर गलियां कच्ची हैं, जिनमें गंदा पानी हर समय खड़ा रहता है। लगभग 5000 की आबादी और पांच माजरी में फैले गांव में केवल दो सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनके भरोसे सफाई का काम चल रहा है और इसी कारण सफाई के कार्यों में भारी दिक्कतें आ रही हैं। पर्याप्त सफाई कर्मचारी न होने से नालियां और गलियां गंदगी से अंटी पड़ी हैं। गांव में कहीं भी गंदे पानी की निकासी को कोई प्रबंध नहीं है।
विज्ञापन


ग्रामीण राजकुमार विल्सन, राहुल, विक्की, साहिबान का कहना है कि गांव की गलियों में गंदा पानी खुला बहता रहता है। इसकी वजह से गांव में आने जाने वाले हर व्यक्ति को परेशानी होती है। गांव की हरिजन माजरी में जाने वाले रास्ते भी कच्चा है, जिसकी वजह से जमा पानी से कीचड़ बन जाता है और पानी तालाब का रूप धारण कर लेता है। गांव में पहले भी कई बार भयंकर बीमारियों ने अपने पांव पसारे हैं और आगे भी इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता। गांव में आलम ये है कि गांव की हर गली और नाली व मोहल्ले में चारों ओर गंदगी दिखाई देती है और मक्खी मच्छरों की भरमार रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गांव की एक ही माजरी में हो रहे विकास कार्य
ग्रामीणों का कहना है कि गांव की केवल एक ही माजरी में विकास के कार्य हो रहे हैं और गांव में बाकी जगह पर अब तक किसी भी प्रकार का कार्य शुरू तक नहीं कराया गया है। इस बात से साफ जाहिर है कि गांव के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है और गांव के आधे हिस्से में किसी भी प्रकार का विकास कार्य ना करवाकर गांव वालों की अनदेखी की जा रही है।  


 
स्पीकर ने गोद लिया फिर भी नहीं आई विकास में तेजी:
ग्रामीणों ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल ने गांव के विकास के लिए गोद लिया। लेकिन अभी तक यहां विकास कार्यों में कोई तेजी नहीं आई है और न ही गांव के हालात सुधरे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत द्वारा भी गांव की साफ सफाई के लिए कोई विशेष कार्य योजना नही बनाई हुई है, जिससे कि गांव में सफाई का माहौल पैदा हो। उन्होंने कहा कि गांव के विकास में भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। गांव के कुछ ही इलाकों में विकास और साफ सफाई संबंधी कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने पंचायत पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत का भी गांव के विकास और सफाई व्यवस्था की ओर कोई ध्यान नही है। पंचायत गांव के विकास में सौतेला व्यवहार कर रही है।

 
गांव में निरीक्षण कराया जाएगा और रही गांव में विकास कार्यों की बात तो उन्होंने अभी ज्वाइन किया है, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
योगेश कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, खिजराबाद।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed