फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, police chaukas

सहारनपुर कांड के बाद जिले में चौकसी

Fri, 26 May 2017 11:44 PM IST
yamunanagar beuro
yamunanagar beuro Updated Fri, 26 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
yamunanagar, police chaukas
p - फोटो : yamunanagar
सहारनपुर कांड के बाद जिले में चौकसी बतरते हुए जिला पुलिस ने शांति कमेटी की बैठक बुलाई। थाना शहर यमुनानगर में हुई बैठक की अध्यक्षता प्रभारी अजीत कुमार ने की। इस दौरान सभी बिरादरी के मौजिज लोग शामिल रहे, जिन से शांति बनाए रखने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि बैठक में सभी इस बात पर एक मत दिखाई दिए कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वह योगदान देंगे। साथ ही खासकर धार्मिक मुद्दों पर किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नही देंगे। उन्होंने सभी से अपील की है कि सोशल मीडिया के जरिए सकारात्मक संदेश भेजें। ऐसा कोई भी काम न करें, जिससे माहौल बिगड़े। माहौल बिगड़ने पर नुकसान एक का नहीं, सभी का होता है। दंगे जात-पात नहीं देखते और हिंसा कराने वाले तो निकल जाते हैं। पीछे नुकसान आमजन और शांतिप्रिय लोगों का होता है। मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू, डिप्टी मेयर रामपाल, पार्षद नवनीत शर्मा, सतपाल डग्गा, सुरेंद्र शर्मा, अजय बिल्लू, वेद पप्पी, अतर सिंह कश्यप, कृष्ण गर्ग, राकेश त्यागी, मदन चौहान, सुंदर राणा, जुल्फान अली, बालकराम नागरा, सुरेंद्र मदान, इंदु बाला, राजेंद्र वाल्मीकि व मनीष मौजूद रहे।
विज्ञापन



पुलिस को दें नौकरों व किरायेदारों की जानकारी
शांति कमेटी की बैठक के दौरान सामने आया कि कुछ लोग 500 रुपये फीस के कारण अपने रखे किरायेदारों व नौकरों की जानकारी देने आगे नहीं आ रहे। इस पर थाना प्रभारी अजीत कुमार ने कहा कि जो लोग आर्थिक तौर पर पिछड़े हैं, वह पुलिस द्वारा बनाए गए एक फार्म पर जानकारी दे सकते हैं। इस पर कोई भी शुल्क नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ युवा यहां कॉलेज में पढ़ने का हवाला देते हैं, लेकिन काम कुछ और करते हैं। पुलिस भी डोर टू डोर कार्य को पूरा करने जा रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि किरायेदारों व नौकरों की सूचना पुलिस को दें, अन्यथा सूचना न देने वाले पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
नहीं बिगड़ने देंगे जिले का माहौल
बैठक में सभी बिरादरी के मौजिज लोगों ने कहा कि सहारनपुर कांड राजनीतिक षड्यंत्र है, लेकिन वह अपने जिले का माहौल किसी भी सूरत में नहीं बिगड़ने देंगे। ऐसे मामलों में जनता का सिर्फ प्रयोग किया जाता है। यदि हम सतर्क रहें तो आपराधिक प्रवृति के लोगों की दंगे करने की योजना फेल हो जाएगी। ऐसे मौकों पर सोशल मीडिया बहुत से संदेश भेजता है, उन्हें देख भड़कने की बजाए तर्क खोजा जाना चाहिए। बैठक में अवैध नशे का भी मामला उठा, जिसमें सामने आया कि उत्तरप्रदेश के दूमझेड़ा से स्मैक की डिलीवरी जिले में हो रही है। यदि आमजन सूचना देने में सहयोग करें तो इस पर रोक लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed