फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, over load vahan

बैठक में ओवरलोडेड वाहनों पर जताई चिंता

Fri, 17 Mar 2017 11:51 PM IST
yamuna nagar beauro
yamuna nagar beauro Updated Fri, 17 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
yamunanagar, over load vahan
c - फोटो : amar uajala, yamuna nagar
सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन नीति की मासिक बैठक में सड़कों पर दौड़ने वाले ओवरलोडिड वाहनों के प्रति गहरी चिंता जताई गई। उन्होंने माना ओवरलोडिड ट्रक एवं तीव्र गति से चलने वाले ट्रकों के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त रोहताश सिंह खर्ब ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हर हाल में ओवरलोडिड वाहनों पर शिकंजा कसा जाए। निर्देश दिए कि लकड़ी की ओवरलोडिड ट्रालियों को इम्पाऊंड करना शुरू करें।  जिले में बढ़ रही दुर्घटनाओं के लिए उपायुक्त ने सड़कों के किनारे अवैध अतिक्रमण को अहम वजह करार दिया और अधिकारियों को अतिक्रमण कारियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्कूल बसों के नियमानुसार रख-रखाव न होने का मुद्दा भी उठाया गया। उपायुक्त ने माना कि हरियाणा प्रदेश मेें हर प्रकार के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा हर जिले में उपलब्ध है, फिर भी बहुत से चालकों के पास बोगस ड्राइविंग लाइसेंस पाए जाते है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस बोगस पाए जाते हैं या वाहन के पूरे कागजात नही पाए जाते उनके खिलाफ भी नियमों के अनुसार कार्यवाही करना शुरू करें। सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के तहत समय-समय पर स्कूल कालेजों की बसों को नियमित रूप से चेक करना जरूरी है। उपायुक्त ने आरटीए सचिव को निर्देश दिए समय-समय पर ट्रकों में लगे स्पीड गवर्नर की जांच करें। जिन ट्रकों में स्पीड गवर्नर नहीं लगे हैं या वे ठीक हालत में नही हैं, ऐसे ट्रक मालिकों व चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पीड ब्रेकर लगाने के दिए निर्देश
उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए आबादी के बीच से गुजरने वाली सड़कों व चौकों के पास स्पीड ब्रेकर लगाने का कार्य शीघ्रता से पूरा करें। सड़कों पर जगह-जगह स्पीड लिमिट के नोटिस बोर्ड भी लगाए जाने जरूरी है। उन्होंने सिविल अस्पताल के अंदर की सड़कों की मरम्मत करवाने को भी कहा। उन्होंने यातायात पुलिस को निर्देश दिए कि सिविल अस्पताल यमुनानगर के गेट के सामने किसी भी हालत में गलत तरीके से आटो रिक्शा खड़ी न होने पाए। उन्होंने यातायात पुलिस विभाग से कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए क्या कार्यवाही अमल में लाई जा सकती है। इसके अतिरिक्त उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ शालीन, पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया, जगाधरी, बिलासपुर व रादौर के उपमंडलाधीश भारत भूषण कौशिक, नवीन आहुजा व पूजा भारती, नगर निगम के आयुक्त गिरीश अरोड़ा, सचिव आरटीए देवेंद्र कौशिक, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी गगनदीप सिंह, डीएसपी आदर्शदीप सिंह, मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी कर्ण अलावादी सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed