फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, news

उपभोक्ताओं से सेटिंग कर मीटर रीडर लगा रहे बिजली निगम को चूना

Sun, 06 Sep 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Sun, 06 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
उपभोक्ताओं के साथ सांठगांठ कर विभाग को चूना लगाने वाले विभीषणों के खिलाफ बिजली निगम शिकंजा कस रहा है।
विज्ञापन


बिजली के मीटरों की कम रीडिंग रिकार्ड में दर्ज करने वाले मीटर रीडरों की पहचान कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

साथ ही सेटिंग करने वाले उपभोक्ताओं से भी जुर्माना वसूल किया जा रहा है। विभाग द्वारा अब तक की गई चेकिंग में ऐसे तीन मीटर रीडर सामने आ चुके हैं।

उपभोक्ताओं के मीटर की रीडिंग लेने के लिए बिजली निगम ने कांट्रेक्ट बेसिस पर कर्मचारी रखे हैं। ये रीडर मीटर से रीडिंग लेकर उसे रजिस्टर मेें दर्ज करते हैं। मीटर रीडरों द्वारा ली गई रीडिंग के अनुसार ही उपभोक्ताओं के बिल बनाए जाते हैं।

विभाग अब स्पेशल टीमें बनाकर उपभोक्ताओं के मीटर और मीटर रीडरों के रजिस्टर की जांच-पड़ताल कर रहा है। विभाग की स्पेशल टीम उपभोक्ताओं के मीटर की रीडिंग नोट करती है। इसके बाद संबंधित एरिया के मीटर रीडर द्वारा रजिस्टर में दर्ज की गई रीडिंग से इसका मिलान किया जाता है।
विज्ञापन


यदि उपभोक्ता के मीटर में रीडिंग अधिक है और मीटर रीडर के रजिस्टर में कम रीडिंग दर्ज है तो संबंधित मीटर रीडर से पूछताछ की जाती है। इसमें मीटर रीडर की गड़बड़ी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। विभाग की स्पेशल टीमेें अब तक जगाधरी शहर और छछरौली में उपभोक्ताओं के मीटर चेक कर चुकी है। सर्कल के अन्य इलाकों में भी जल्द ही स्पेशल टीमें चेकिंग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता से सेंटिग कर विभाग को लगाते हैं चपत
विभाग द्वारा की गई छानबीन में सामने आया था कि मीटर रीडर उपभोक्ता से सेटिंग कर विभाग को चूना लगा रहे हैं। ऐसे मीटर रीडर उपभोक्ता के मीटर पर नजर आने वाली सही यूनिट को रजिस्टर पर दर्ज न कर उससे कम यूनिट दर्ज कर लेते हैं।

कई महीनों तक इसी प्रकार रजिस्टर में कम रीडिंग दर्ज की जाती है। इसके बाद मीटर में छेड़छाड़ कर या तो मीटर को खराब कर दिया जाता है या फिर किसी जानकार से मीटर खुलवाकर उसकी रीडिंग कम कर दी जाती है।

इसके एवज में मीटर रीडर उपभोक्ता से हर महीने तय रकम लेते हैं। विभाग द्वारा अब तक मीटर रीडिंग का कार्य मैनुअली किया जा रहा है। इस कारण विभाग को इस गड़बड़ी का पता नहीं चल पाता है। इस मिलीभगत से बिजली विभाग को हर महीने लाखों रुपये की चपत लगती है।


वर्जन
मीटर रीडरों द्वारा उपभोक्ताओं से सेटिंग कर रजिस्टर में कम रीडिंग दर्ज करने की बात सामने आई थी। इसके बाद स्पेशल टीमें बनाकर उपभोक्ताओं के मीटर की रीडिंग और मीटर रीडर द्वारा रजिस्टर में दर्ज की गई रीडिंग का मिलान किया जा रहा है। अब तक तीन मीटर रीडरों के रजिस्टर में मीटर से कम रीडिंग पाई गई है। इन मीटर रीडरों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जिन उपभोक्ताओं की मीटर रीडर के साथ सेटिंग है, उनसे भी जुर्माना वसूल किया जा रहा है।
एचपी शर्मा, सुप्रिंटेंडिंग इंजीनियर, उत्तरी हरियाणा बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed