फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, kher taskar.hamla

खैर तस्करों ने ट्रक चढ़ाकर वन अधिकारी को मारने का किया प्रयास

Mon, 01 May 2017 12:15 AM IST
yamunanagar beuro
yamunanagar beuro Updated Mon, 01 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
 बिलासपुर के गांव चौराही के नजदीक खैर तस्करों ने वन विभाग के अधिकारी पर खैर की लकड़ी से भरा ट्रक चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया। वन विभाग अधिकारी बाल बाल बच गया। जबकि उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चार आरोपी खैर तस्करों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में आरोपी खैर तस्कर फरार हैं।
विज्ञापन

वन विभाग के कलसिया वन रेंज अधिकारी बलदेव सिंह ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे 27 अप्रैल को सूचना मिली थी कि कुछ खैर तस्कर जंगल से खैर की लकड़ी ट्रक में भरकर बेचने के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही गांव चौराही के नजदीक नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी।  कुछ देर बाद एक ट्रक आता दिखाई दिया तो ट्रक को रुकने का इशारा किया। मगर आरोपी खैर तस्करों ने ट्रक रोकने की बजाय उसकी कार पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। उसने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी खैर तस्करों ने उसकी कार पर ट्रक चढ़ाकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से फरार हो गए। तस्करों की पहचान गांव जाटावाला निवासी जुल्ला, दाऊद, शमशाद उर्फ शम्मू तथा अफलातून के रूप में हुई। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई बलविंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed