{"_id":"58cade874f1c1ba30c32a690","slug":"yamunanagar-husband-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को जलाने के आरोप में पति पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को जलाने के आरोप में पति पर केस दर्ज
yamuna nagar beauro
Updated Fri, 17 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
थाना सदर जगाधरी पुलिस ने महिला को जलाकर मारने का प्रयास करने के आरोप में उसके पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयानों के आधार पर की। मामले में अभी आरोपी व्यक्ति फरार है।
गांव तेलीपुरा निवासी 28 वर्षीय सरोज ने बताया उसकी शादी विक्रम के साथ हुई थी। अकसर उसकी विक्रम के साथ कहासुनी होती थी। सात मार्च को वह गांव में ही किसी काम से गई थी, जब वह वापस लौटी तो विक्रम उसके साथ बहस करने लगा। इसके बाद उसने उससे मारपीट की और उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। आग लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसके चीखने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया व उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। इस दौरान उसके मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी हुए। इसके बाद पुलिस ने महिला के आरोपी पति विक्रम के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।