फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar: Dead body of missing friend found, injured friend committed suicide

Yamunanagar: लापता हुए साथी का मिला शव, आहात दोस्त ने की आत्महत्या

Sat, 03 Feb 2024 11:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, छछरौली, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, छछरौली, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 03 Feb 2024 11:00 PM IST
सार

दोनों कुछ दिन पहले बाइक से उत्तरप्रदेश गए थे, लौटते हुए युवक लापता हो गया था। इसके बाद उसका शव मिला और इससे आहत दोस्त ने भी आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Yamunanagar: Dead body of missing friend found, injured friend committed suicide
मृतक सलीम। मृतक सदाकत। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर के छछरौली क्षेत्र के मलिकपुर खादर से लापता व्यक्ति का शव लाकड़ की यमुना से मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार 23 जनवरी को मलिकपुर खादर निवासी 33 वर्षीय सदाकत और 55 वर्षीय सलीम बाइक से उत्तर प्रदेश के चिलकाना गए थे।

विज्ञापन


जिसके बाद सलीम तो घर लौट आया, लेकिन सदाकत गुम हो गया। बताया जा रहा है कि चिलकाना से लौटते समय यमुना नदी में उनकी बाइक धंस गई और धुंध ज्यादा होने के कारण दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद निनियारी घाट से 33 वर्षीय सदाकत का शव बरामद हुआ। वहीं इस हादसे के बाद सलीम ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


गांव सरपंच प्रतिनिधि तौसीफ ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले सदाकत और सलीम बाइक से उत्तर प्रदेश गए थे। जहां से अकेला सलीम लौटा। सदाकत के वापस न आने पर उसे ढूंढने के काफी प्रयास किए गए। लेकिन सदाकत का कहीं पता नहीं चला। सदाकत के लड़के ने बुड़िया पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद सलीम को सीआईए ने उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन ग्रामीणों के हस्तक्षेप करने के बाद उसे छोड़ दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम से सलीम काफी परेशान था। इससे आहत सलीम ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि इसे लेकर दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। मामले में बूड़िया पुलिस ने गुमशुदगी का मामला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed