फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar: Cyber thugs duped retired sailor of Rs Approx 19 lakh

Yamunanagar: साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त नाविक से 18.96 लाख रुपये ठगे, ऑनलाइन काम कर कमीशन कमाने का दिया झांसा

Wed, 31 May 2023 08:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 31 May 2023 08:01 PM IST
सार

जब उसके पास कमीशन के रुपये नहीं आए तो उसे अपने साथ साइबर ठगी होने का पता चला। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। साइबर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Yamunanagar: Cyber thugs duped retired sailor of Rs Approx 19 lakh
cyber crime - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में साइबर ठगों ने शहर की रामनगर कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड नाविक राम प्रकाश से ऑनलाइन काम कर कमीशन कमाने के नाम पर 18 लाख 96 हजार 329 रुपये ठग लिए। उन्होंने राम प्रकाश को ऐसा लालच दिया वे भी कुछ समझ नहीं पाए और अपने रुपये गवां बैठे। आरोपियों ने पहले उन्हें कमीशन के रूप में दो बार में लगभग 12 हजार रुपये भेजे।

विज्ञापन


लालच में आकर उन्होंने रुपये लगा दिए। बाद में न तो उसे कमीशन मिला और न ही आरोपियों के खाते में जमा कराए रुपये। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कांसापुर थाना क्षेत्र की राम नगर कॉलोनी निवासी राम प्रकाश ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इंडियन नेवी से सेवानिवृत्त हैं। 20 फरवरी को उसके टेलीग्राम नंबर पर एक मैसेज आया। जिसमें अंग्रेजी भाषा में लिखा था कि हम ऑनलाइन पूर्णकालिक पीएफ अंशकालिक नौकरियों के लिए भर्ती कर रहे हैं क्या आप रुचि रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें आपका अधिक विवरण चाहिए। यह संदेश देखने के बाद उसने उनको टेलीग्राम पर मैसेज किया। आरोपी ने उसका व्हाट्सएप नंबर मांगा। जिसके बाद उसने आरोपी को अपना नंबर भेज दिया। आरोपी ने व्हाट्सएप चैट के माध्यम से उसे बताया कि उनकी बिटमैक्स कंपनी है।

आरोपी ने उसे अपनी कंपनी की साइट का लिंक भेजा। आरोपी ने उसे इस लिंक पर रेटिंग इंप्रूव करने का काम बताया। आरोपी ने उसे कहा कि हर रेटिंग पर उसे कमीशन मिलेगा। आरोपी की बातों में आकर उसने बिटमैक्स के लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्टर कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके बिटमैक्स पोर्टल के अकाउंट में 10500 रुपये भेज दिए।

इसके बाद आरोपी ने उसे रिव्यू करने के लिए लिंक भेजा। उसके रिव्यू करने पर उसके पास कमीशन के तौर पर 1034 रुपये आ गए। यह रुपये ने अपने पंजाब नेशनल बैंक के खाते में जमा करा दिए। इसके बाद आरोपी ने उन्हें कहा कि अगर वह इसमें और काम करना चाहते है तो इसमें 10500 रुपये डाल दो। उसके पास 28 रिव्यू आ जाएंगे।

राम प्रकाश ने बताया कि उनकी बातों में आकर उसने आरोपियों के बताए गए खाते में यूपीआई के माध्यम से रुपये डाल दिए। ये रुपये आरोपियों ने दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। इस तरह आरोपियों ने उसे अलग अलग बैंकों के खाते भेजकर उससे 1896329 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ली। कमीशन मिलकर ये राशि 2533787 रुपये बनती है।


जब उसके पास कमीशन के रुपये नहीं आए तो उसे अपने साथ साइबर ठगी होने का पता चला। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। साइबर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई नरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed