फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, congress, rahul

कार में बैठे ही कार्यकर्ताओं से मिलें राहुल गांधी

Sat, 27 May 2017 11:53 PM IST
yamunanagar beuro
yamunanagar beuro Updated Sat, 27 May 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
yamunanagar, congress, rahul
p - फोटो : yamunanagar
सहारनपुर में हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने के लिए सड़क मार्ग से सहारनपुर गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विश्वकर्मा चौक पर पहुंचे। कार्यकर्ता राहुल गांधी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रुकने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन वह कार में बैठे-बैठे कार्यकर्ताओं से मिलकर आगे बढ़ गये।
विज्ञापन

राहुल गांधी के दिल्ली से सहारनपुर तक सड़क मार्ग से जाने का प्रोगाम बनते ही कांग्रेस कार्यकर्ता विश्वकर्मा चौक पर पहुंचने लगे। कांग्रेस पदाधिकारियों की ओर से बताया गया कि राहुल गांधी रेस्ट हाउस में रुकेंगे। करीब पौने दो बजे राहुल गांधी की गाड़ियों का काफिला जौड़िया नाके पर पहुंचा। यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। काफिला पहुंचने पर राहुल गांधी कार में बैठे-बैठे कार्यकर्ताओं से मिलें। यहां से रवाना होने के बाद उनका काफिला विश्वकर्मा चौक पर पहुंचा। यहां भी राहुल गांधी कार में बैठे-बैठे कार्यकर्ताओं से मिलें और सहारनपुर की ओर रवाना हो गये।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन व जिला कांग्रेस के पूर्व ग्रामीण प्रधान श्याम सुंदर बतरा, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन दर्शन लाल खेड़ा, कपिल खेतर पाल, मनोज जयरामपुर, गुरदयालपुरी, अरविंद सिंह बिंदू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। उधर, सहारनपुर बार्डर से वापस दिल्ली की ओर लौटते समय एसके रोड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सुरेश ढांडा के कार्यालय के नजदीक राहुल गांधी के काफिले का सुरेश ढांड़ा समर्थकों व युवा कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। मौके पर कांग्रेस के सचिव सुरेश ढांडा, राजेन्द्र ढांडा, अनुराग शर्मा, अनूप खुर्दबन, मांगे राम सैनी, बलिंद्र पूनिया, अमरदीप ढांडा, नवजीत सिंह, सुभाष झगूड़ी, बलिंद्र कांबोज, हीरा सिंह कुंजल, देवेन्द्र राणा मुन्ना सहित अनेक वर्करों ने जोरदार स्वागत किया। हालांकि राहुल गांधी गाड़ी से नीचे तो नहीं उतरे, लेकिन गाड़ी में बैठे ही कांग्रेस वर्करों का हालचाल पूछा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed