फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,child, care,health, dept, maa,massege

नौनिहालों के स्वास्थ्य के लिए मां के नाम चार संदेश

Tue, 23 Aug 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
yamunanagar,child, care,health, dept, maa,massege
नवजात शिशु - फोटो : Bureau
 एनएचएम के अंतर्गत शुरू हुए मदर्स अबसोल्यूट अफैक्शन (मां) कार्यक्रम के तहत नौनिहालों के लिए मां के नाम चार संदेश हर जिलावासी तक पहुंचेंगे। पूरी कवायद नौनिहालों का स्वास्थ्य सुधारने के लिए है। इसमें नौनिहालों को स्तनपान कराने पर स्वास्थ्य विभाग का जोर रहेगा।
विज्ञापन


 कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. सतीश गुप्ता, डॉ. रमेश कुमार, उप सिविल सर्जन (प्रतिरक्षण) डॉ. दिव्या मंगला, मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी जश्नजीत सिंह और  डॉ. शिवानी गुप्ता की अध्यक्षता में सिविल अस्पताल में कार्यशाला हुई। इसमें जिले के सभी चिकित्सा अधीक्षक, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य केंद्रों की इंचार्जों ने हिस्सा लिया। डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि मां कार्यक्रम के चार महत्वपूर्ण संदेशों को हर जिलावासी तक पहुंचाना है। इनमें बच्चा पैदा होने के एक घंटे के अंदर बच्चे को मां का पहला पीला गाढ़ा दूध देना आवश्यक है। छह माह तक बच्चे को केवल मां का दूध ही देना और साथ अन्य आहार देना और दो साल तक की आयु तक मां का दूध बच्चे को अवश्य पिलाना शामिल है। उन्होंने बताया कि पहले छह माह तक यदि शिशु केवल मां के दूध पर निर्भर है तो दस्त और निमोनिया के कारण बच्चे की मृत्यु दर को 11 गुणा और 15 गुणा घटाया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मां कार्यक्रम की सफलता के लिए भारत सरकार द्वारा 3.9 करोड़ गर्भवती और दूध पिलाती माताओं को 8.8 लाख आशा वर्करों तथा अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जागरूक किया जाएगा। 18 हजार प्रसव सुविधा केंद्रों पर कुशल कर्मियों द्वारा स्तनपान बारे प्रबंधन किया जाएगा। सभी स्वास्थ्य संस्थाओं व केंद्रों में महिला कर्मचारियों व स्वास्थ्य जांच हेतु आने वाली महिलाओं के स्तनपान कक्ष बनाने का प्रावधान किया जाएगा, ताकि स्तनपान हेतु उचित व्यवस्था प्रदान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed