फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, bac, ayushi staper

बीएससी फाइनल की आयुषी बनी शो स्टॉपर

Mon, 01 May 2017 12:21 AM IST
yamunanagar beuro
yamunanagar beuro Updated Mon, 01 May 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar, bac, ayushi staper
p - फोटो : yamunanagar
इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेज, डिजाइनर गाउन, सूट्स व वेस्ट मैटेरियल से बनी ड्रेसेज पहन जब माडल (छात्राओं) ने रैंप पर कैटवॉक किया तो हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मौका था डीएवी गर्ल्स कॉलेज के सभागार में फैशन डिजाइनिंग विभाग द्वारा कराए गए पनाश-7 द फैशन शो का। इसमें कॉलेज की छात्राओं द्वारा डिजाइन किए हुए कपड़ों का रैंप पर प्रदर्शित किया।
विज्ञापन


शो 16 राउंड हुए, जिन्हें देखकर सभागार में बैठे सभी लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली। सेंट्रल यूनिवर्सिटी मेहंद्रगढ़ की एकेडमिक कंसलटेंट डॉ. जीके कोचर ने बतौर विशिष्ठ अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुषमा आर्य, वुमन स्टडी सेंटर की डायरेक्टर डॉ. विश्व मोहिनी तथा एफडी विभागाध्यक्षा डोली लांबा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। निर्णायक मंडल में दिल्ली से आए सैम अली, हिंदू गल्र्स कॉलेज की प्राध्यापिका सुमन गखड़ तथा आईडी स्टडीज सेंटर से आईं नमिता निगम शामिल रहीं। शो स्टॉपर बीएससी फैशन डिजाइनिंग विभाग की आयुषी धीमान रहीं।
विज्ञापन


फैशन डिजाइनिंग विभाग की प्राध्यापिका डोली लांबा ने बताया कि फैशन शो के दौरार 16 राउंड हुए। शुरूआत किड्स राउंड से हुई। नन्हें मुन्नों ने आकर्षक वेशभूषा पहनकर कैटवॉक किया। बच्चों का आत्मविश्वास इतना ज्यादा था कि पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। इस राउंड को डांस डायरेक्टर उमा पराशर द्वारा तैयार कराया गया। इसके उपरांत कॉरपोरेट राउंड हुआ। इसमें काजल, साक्षी, विशु, मनीषा, शिखा, अनु, अदिक्षित तथा साक्षी कलेर द्वारा तैयार डे्रसिज द्वारा कॉरपोरेट लेडिज लुक का का प्रदर्शन किया गया। वुडन राउंड में जहां लकड़ी के इस्तेमाल से डिजाइनदार ड्रेसिज तैयार की गई वहीं, इंडो वेस्टर्न राउंड में भारतीय व वेस्टर्न फैशन का मेल एक साथ देखने को मिला। गाउंस में  बाउंस, लेयर, फीट और हैवी गाउन्स की विविधता देखने को मिली। सूट्स राउंड में वेल्वेट, जॉर्जेट, सिफॉन, क्रेप, नेट के अलावा अन्य प्रकार के कपड़ों के डिजाइनदार सूट्स देखकर सभी दंग रह गए।  कार्यक्रम का आयोजन फैशन डिजाइनिंग व रूप सज्जा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। विशिष्ठ अतिथि डॉ. जीके कोचर ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। विजेता प्रतिभागियों को बबलू गारमेंट व आयुष ट्रेडर्स के सहयोग से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस प्रकार रहा परिणाम:
किड्स के पहलेे राउंउ में स्वास्ती ने पहला, शियाशा ने दूसरा तथ्ज्ञा कशिश ने तीसरा स्थान अर्जित किया। दूसरे राउंड में अनन्या ने पहला, वंशिका ने दूसरा तथा चार्वी ने तीसरा स्थान अर्जित किया। तीसरे राउंड में पलक ने पहला, सान्या ने दूसरा तथा अर्शिया ने तीसरा स्थान अर्जित किया। कॉरपरेट राउंड में शिखा को बेस्ट डिजाइनर तथा सान्य को बेस्ट मॉडल के खिताब ने नवाजा गया।


कुट्च राउंड में रमनप्रीत को बेस्ट डिजाइनर तथ्ज्ञा समीक्षा को बेस्ट मॉडल, वुडन राउंड में ज्योति को बेस्ट डिजानर तथ्ज्ञा प्रीति को बेस्ट मॉडल, इंडो-वेस्टर्न राउंड में मंदीप को बेस्ट डिजाइनर तथा साक्षी चौधरी को बेस्ट मॉडल, किचन राउंड में स्तुति को बेस्ट डिजाइनर तथ्ज्ञा महिमा को बेस्ट मॉडल, फलोरल राउंड में काजल को बेस्ट डिजाइनर तथा कीर्ति को बेस्ट मॉडल के खिताब से नवाजा गया। साड़ी राउंड में निकिता को बेस्ट डिजाइनर तथा निशा को बेस्ट मॉडल, हेडपेंट राउंड में कविता को बेस्ट डिजाइनर तथा वैभवी को बेस्ट मॉडल घोषित किया गया। लहंगा राउंड में काजल को बेस्ट डिजाइनर तथ्ज्ञा वेदिका को बेस्ट मॉडल, शूट राउंड में हरप्रीत को बेस्ट डिजानर तथा मॉडल के खिताब से नवाजा गया। बॉर्बी राउंड में मुस्कान को बेस्ट डिजाइन तथा शायना को बेस्ट मॉडल चुना गया। इस राउंड को प्राध्यापिका मंजीत द्वारा तैयार करवाया गया। रिसाइकिल राउंड में टिप्सी को बेस्ट डिजाइनर तथा कविता को बेस्ट मॉडल तथा हैलोविन राउंड में आकांक्षा को बेस्ट डिजाइनर तथा अपूर्वा को बेस्ट मॉडल चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed