{"_id":"5904e5004f1c1b8668c0bd8f","slug":"yamunanagar-30-hazar","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार से 30 रुपये छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल सवार से 30 रुपये छीने
yamunanagar beuro
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी-अंबाला मार्ग पर साइकिल सवार व्यक्ति से बाइक सवार दो बदमाश करीब 30 हजार की नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। थाना सदर जगाधरी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बाइक सवार दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव कैल निवासी बलजीत सिंह ने थाना सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम करीब तीन बजे वह जगाधरी स्थित स्टेट बैंक इंडिया से अपने घरेलू काम के लिए 30 हजार रुपये निकलकर वापस लौट रहे थे, इस दौरान उन्होंने नकदी से भरा बैग साइकिल के हैंडल पर बनी टोकरी में रखा था। जब वह खेड़ा पावर हाउस के समीप पहुंचे तो बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। बाइक पर आगे बैठे युवक ने उनसे पूछा कि पंचर की दुकान कहां है। उसने उन्हें गांव कैल के समीप दुकान का पता बताया। इतने में बाइक पर पीछे बैठा युवक आया और साइकिल के हैंडल पर लगी टोकरी से नकदी से भरा बैग झपटकर ले गया । इस दौरान उनकी साइकिल की टोकरी भी टूट गई। दोनों युवक उससे नकदी से भरा बैग छीनने के बाद बाइक पर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन