फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, vertikotsav me bachhe

वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 19 Dec 2016 12:12 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Mon, 19 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
yamuna nagar,  vertikotsav me bachhe
t - फोटो : amar ujala
सेंट लारेंस इंटरनेशनल स्कूल जगाधरी में वार्षिकोत्सव उड़ान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का समापन रविवार को धूमधाम व हर्षोल्लास से हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वाईएमसीए यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलाजी फरीदाबाद के प्रोफेसर संजय कुमार शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में चितकारा यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से डॉ. अमित मित्तल, डॉ. सुदेश एवं निखिल चंद्रा डायरेक्टर चंदरपुर इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड उपस्थित रहे। अध्यक्षता डॉ. सुदेश, प्रोफेसर व चेयरपर्सन, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने की।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि सहित स्कूल प्रबंध निदेशक डॉ. एमके सहगल, डॉ. रजनी सहगल, प्रिंसिपल अमित सहगल ने सिद्धिविनायक गणेश और मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। मुख्य अतिथि  ने कहा बच्चों में ही देश का भविष्य सुरक्षित है। जो लोग लक्ष्य को केंद्रित करके परिश्रम और संघर्ष करते हैं, सफ लता उनके कदम चूमती है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गयी कला की भूरि-भूरि प्रशंसा की। डॉ. एमके सहगल ने अतिथियों का स्वागत किया।  विद्यार्थियों ने विविधवर्णीय रंग-बिरंगी पोशाकों में देश के ज्वलंत मुद्दों-जल है तो जीवन है, प्रदूषण हटाओ, हरियाणा स्वर्ण जयंती और बदलता स्वरूप के साथ ही साथ फै शन शो, कपल डांस, वेस्टर्न डांस, ट्रांसफोरमेशन इन टैक्नोलोजी, कठपुतली डांस, भंगड़ा, गिद्दा एवं योगा। इसके अतिरिक्त देशभक्ति, धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत चन्द्रगुप्त चाणक्य कोरियोग्राफ ी एवं आधुनिक पीढ़ी के पुत्र/पुत्री के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले माता पिता की बूढ़ी आँखों में संतान के लिए उमड़ते प्यार और मरते दम तक तरसती आँखों की भाववत्सलता की कोरियोग्राफी को सभी ने सराहा। मुख्यातिथि प्रो. शर्मा, डॉ. सुदेश, विशिष्ट अतिथि डॉ. अमित मित्तल, श्री निखिल चंद्रा, प्रेमकुमारी सहगल, डॉ. रजनी सहगल ने विद्यार्थियों को पुरस्कार, मैडल व ट्राफी प्रदान किया।
विज्ञापन


इस दौरान जूनियर विद्यार्थियों में से सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के रूप में अल्मिता सहगल और आरुषि चौहान को इंद्रपाल खन्ना मेमोरियल कप और सीनियर विद्यार्थियों में से प्राची को डॉ. अमृतलाल सहगल मेमोरियल कप प्रदान किया गया। इस दौरान 10 आउटस्टैडिंग अवार्ड, 50 एक्सीलेंस परफारमेंस अवार्ड, 120 डिस्टिंगशन अवार्ड और 210 गतिविधि प्रमाण पत्र और 15 विद्यार्थियों को शतप्रतिशत उपस्थिति के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। बेस्ट टीचर अवार्ड सरिता चौहान को दिया गया। प्रिंसीपल अमित सहगल ने मुख्यातिथि व अभिभावकों को धन्यवाद किया। मंच संचालन गतिविधि प्रबंधक स्वरांजलि और डिप्टी डायरेक्टर डॉ जीबी गुप्ता ने किया। इस दौरान प्रेम कुमारी सहगल, स्नेह खन्ना, डॉ. अमरीक सिंह, प्रो. आर.सी शर्मा, रमन खन्ना, प्रधानाचार्य अमित सहगल, डॉ. जीबी गुप्ता, रजनीश कांबोज, विक्रांत गुलाटी, प्रदीप राजपूत, अमित चोपड़ा, अनुराधा पंजेटा सहित सभी शैक्षणिक व शिक्षणेतर सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed