{"_id":"5856d6d64f1c1ba960c0625b","slug":"yamuna-nagar-mandir-me-chori-ki-vardat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागेश्वर धाम मंदिर में दानपात्र तोड़े, हजारों की नगदी चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागेश्वर धाम मंदिर में दानपात्र तोड़े, हजारों की नगदी चोरी
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
[
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में धार्मिक स्थल चोर गिरोह के निशान पर हैं। शनिवार रात को गिरोह सदस्यों ने पक्का घाट स्थित नागेश्वर धाम मंदिर के दानपात्र तोड़कर हजारों रुपए की नगदी चुरा ली। मामले की सूचना मिलने के बाद रविवार सुबह रादौर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच की। रादौर में बीते एक सप्ताह के दौरान चोर पांच धार्मिक स्थलों को निशान बना चुके हैं। चोर गुल्लक तोड़ कर हजारों रुपए व अन्य सामान चुरा चुके हैं। जिससे शहर के लोगों में रोष है।
पक्का घाट नागेश्वर धाम मंदिर के प्रमुख महंत स्वामी महेशाश्रम महाराज ने पुलिस शिकायत में बताया कि शनिवार रात को चोरों ने उनके मंदिर के दान पात्र के ताले तोड़े और हजारों रुपए चुरा कर ले गए। उन्हें चोरी होने क ा पता सुबह उस समय लगा जब वह मंदिर के अंदर गए। उन्होंने देखा कि मंदिर का गल्ला टूटा हुआ था और गल्ले से हजारों रुपए की दान राशि गायब थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जंाच शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि शहर में सक्रिय चोर गिरोह ने एक के बाद एक कई धार्मिक स्थलों में चोरी की है। जिसमें गांव छोटाबांस में लखदात्ता पीर की मजार, नगरखेडा रादौर के गल्ले व कच्चे घाट स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के गल्लेें को तोड़कर चोर हजारों रुपए चुरा चुके हैं। वहीं चोरों ने जाहरवीर गोगामाडी की मजार पर रखे दो दानपात्रों को तोड़कर लगभग 25 हजार रुपए की नगदी चुरा ली थी। एक सप्ताह में पांच धार्मिक स्थलों में चोरी होने से श्रद्धालुओं में रोष है। ऐसे में शहर के लोगों ने डीसी व एसपी से रादौर के सभी वार्डों में ठीकरी पहरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
फोटो 5 व 6