फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   world yoga day, Yamunanagar

विश्व को पहला सुख निरोगी काया का मंत्र भारत ने दिया, बना गुरु: शिक्षामंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
world yoga day, Yamunanagar
तेजली स्टेडियम में लोगों के साथ योग करते शिक्षामंत्री। - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने सोमवार को कहा कि योग स्वस्थ जीवन जीने की एक पद्धति है। सबसे बड़ा सुख निरोगी काया है, जिसकी प्राप्ति योग से होती है। यदि आपका शरीर स्वस्थ है तो आपके पास दुनिया की सबसे बड़ी दौलत है। शिक्षामंत्री सातवें विश्व योग दिवस पर तेजली में हुए जिलास्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
शिक्षामंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कुरुक्षेत्र में आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना, पंचकूला में राष्ट्रीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृति चिकित्सा संस्थान की स्थापना, गांव देवरखाना जिला झज्जर में पोस्ट ग्रेजुएट योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं रिसर्च संस्थान की स्थापना केंद्र सरकार के सहयोग से कर रही है। यही नहीं योग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के गांवों में व्यायामशालाएं खोले जाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि योग ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है। आज पूरा विश्व भारतीय सभ्यता व परंपरा को अपना रहा है। योग में भारत विश्व गुरु बन गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनने का मूल मंत्र है। यह मन, आत्मा और शक्तियों का बोध करवाने का कारगर रास्ता है। योग कला, विज्ञान और दर्शन का बेजोड़ उदाहरण है। योग हमें अपनी महान संस्कृति और परंपराओं से जोड़कर रखता है। जब योग जीवन का हिस्सा हो जाता है तो आयु, विद्या, यश और बल एकसाथ बढ़ने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि योग की शुरूआत भारत में वैदिक काल से हुई है। पुराणों में इसका उल्लेख मिलता है। योग हजारों साल से भारतीयों की जीवनशैली हिस्सा रहा है। यह भारत की धरोहर है, योग में पूरी मानव जाति को एकजुट करने की शक्ति है, यह ज्ञान, कर्म और भक्ति का आदर्श मिश्रण है।

डीसी गिरीश अरोड़ा ने बताया कि कोरोना नियमावली को ध्यान में रखते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष विभाग की ओर चयनित 50 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित गए। इस मौके हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्षा रोजी आनंद मलिक, व्यापारी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष राम निवास गर्ग, मेयर मदन चौहान, नगरनिगम कमीश्नर धर्मबीर सिंह, एडीसी रणजीत कौर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन आहूजा, एसडीएम सुशील कुमार, आरटीए सचिव डॉ. सुभाष चंद्र, जिला आयुष अधिकारी डॉ. दलीप मिश्रा, नोड्ल अधिकारी डॉ. विनोद पुंडीर, एआईपीआरओ स्वर्ण सिंह व मनोज पांडेय, योगा प्रशिक्षक अंकुश वशिष्ठ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed