फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Work will not be done this week too, railway strike increased

Yamuna Nagar News: इस सप्ताह भी नहीं होंगे काम, बढ़ी पटारियों की हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Work will not be done this week too, railway strike increased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। वेतनवृद्धि की मांग को लेकर चल रही पटवारी कानूनगो की हड़ताल अभी और चलेगी। चूंकि एसोसिएशन ने हड़ताल की मियाद पांच फरवरी तक बढ़ा दी है। दी रेवेन्यू पटवार एंड कानूनगो एसोसिएशन ने दो फरवरी की वार्ता बेनतीजा रहने के बाद इसकी घोषणा की है। वहीं सोमवार को धरने के दौरान आगामी रणनीति कर घोषणा की जाएगी। पटवारी व कानूनगो की हड़ताल अनिश्चितकालीन बढ़ सकती है। अगले सप्ताह भी लोगों के पटवारखानों में काम नहीं हो पाएंगे। चूंकि अभी तक एसोसिएशन को आगामी वार्ता की तिथि नहीं मिली है। बता दें कि पटवारियों की हड़ताल को एक महीना हो गया है। तीन जनवरी को पटवारी तीन दिन की सांकेतिक हड़ताल पर बैठे थे, जो बढ़ते हुए एक महीने से चल रही है। पटवारियों की हड़ताल के कारण जिले में करीब 17 हजार फाइलें अटकी हुई हैं। जिसके कारण लोगों के नहीं बल्कि सरकारी काम भी रुके हुए हैं। लोगों को जातीय, रिहायशी, आय इत्यादि के प्रमाणपत्र डोमिसाइल सहित अन्य दस्तावेज तैयार नहीं हो पा रहे हैं। इसके अलावा पटवारी व कानूनगो की हड़ताल से तहसील का काम भी प्रभावित हो रहा है। इस दौरान एक महीने से इंतकाल, जमाबंदी व अन्य काम ठप पड़े हैं। सरकार को हड़ताल से सीधे तौर पर करीब पांच करोड़ का नुकसान हुआ है। जबकि तहसील का काम प्रभावित होने से करीब 15 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। एसोसिएशन प्रधान रामफल गुर्जर ने कहा कि हड़ताल अभी लंबी चल सकती है। चूंकि सरकार ने अभी तक उनकी मांगों पर सकारात्मक रवैया नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी 35400 की मांग पूरी करके पीछे हट गई है। तीन साल से नायब तहसीलदार की परीक्षा नहीं हुई है। 88 सर्कल में मात्र 35 पटवारी काम कर रहे हैं, जिससे वे तनाव में है। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, हड़ताल जारी रहेगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed