फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women special buses run on Damauli, Garhi Birbal, Radaur, Ranjitpur routes

डमौली, गढ़ी बीरबल, रादौर, रणजीतपुर रूटों पर चलीं महिला स्पेशल बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Women special buses run on Damauli, Garhi Birbal, Radaur, Ranjitpur routes
यमुनानगर। डमौली, गढ़ी बीरबल, रादौर, रणजीतपुर रूटों की छात्राओं सहित अन्य युवतियों व महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि इन रूट पर हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो से महिला स्पेशल बसें चला दी गई हैं। इन रूटों पर शिक्षण संस्थानों की छुट्टी के दोपहर एक से दो बजे के बीच यमुनानगर बस स्टैंड से बसों की रवानगी है। ऐसे ही सुबह शिक्षण संस्थान खुलने के पहले भी रूटों पर बसों के फेरे तय किए हैं। इससे चारों रूट पर पड़ने वाले ग्रामीण इलाकों से छात्राओं को शिक्षण संस्थानों में आने-जाने में सहूलियत हो सके। रोडवेज अफसरों की मानें तो अभी स्कूल बंद हैं, जिनके खुलने पर मांग बढ़ती है तो छात्रा स्पेशल बसों के रूट और टाइम बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन

महिला स्पेशल में 52 सीटर बसें लगाईं
चारों रूट पर 52 सीटर बसें लगाई गई हैं। हालांकि डिपो पर केवल छात्राओं के लिए चलाने को विभाग की भेजी पांच पिंक बसें भी हैं, पर रूटों पर छात्राओं सहित अन्य युवतियों व महिलाओं की संख्या अधिक होने पर 52 सीटर बसें ही चलाई जा रही हैं। जबकि पिंक बसें मेरठ व कम यात्रियों वाले ग्रामीण रूटों पर चल रही हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
महिला स्पेशल पांच 32 सीटर पिंक बसें डिपो पर आने के बाद से कोरोना काल में राहत कार्यों में रहीं फिर एंबुलेंस में तब्दील रखी गईं। गत माह पिंक बसों को सामान्य रूटों पर चलाया गया, बावजूद इसके शिक्षण संस्थानों की छात्राओं को पुरुषों की भीड़ में बसों में चढ़ने व सफर करने पर मजबूर होना पड़ रहा था। क्योंकि पिंक बसें केवल छात्राओं के लिए न चलाकर मेरठ व अन्य ग्रामीण रूटों पर मिक्स सवारी के साथ चलाई। यह मामला अमर उजाला ने पांच जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। अब चार रूटों महिला स्पेशल बसें चलने से छात्राओं को राहत मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी चार रूटों पर महिला स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं। स्कूल खुलने पर डिमांड बढ़ती हैं तो महिला स्पेशल बसों के रूट व टाइम बढ़ाने पर फैसला ले सकते हैं।
- बलविंद्र शर्मा, ड्यूटी इंस्पेक्टर, (हरियाणा रोडेवज) यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed