फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women should become self-reliant: SP

आत्मनिर्भर बनें महिलाएं : एसपी

Fri, 26 Sep 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 26 Sep 2025 01:17 AM IST
सार

यमुनानगर के डीएवी गर्ल्स कॉलेज में महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और किसी भी खतरे की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 112 व 1930 का उपयोग करने की सलाह दी।

विज्ञापन
Women should become self-reliant: SP
छात्राओं को संबोधित करते एसपी कमलदीप गोयल। संवाद

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के वुमेन सेल, वुमेन स्टडी सेंटर व जिला पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में महिला सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम एसपी कमलदीप गोयल ने कहा कि समाज में पहचान बनाने के लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर होना जरूरी है।
उन्होंने महिलाओं के विषय में समाज की बहुत सारी अवधारणाएं हैं, उन्हें शारीरिक, मानसिक, आर्थिक रूप से कमजोर माना जाता है। उन्हें समानता का अधिकार, समाज खुद ही नहीं देता, तो ऐसे में महिला सुरक्षा की बात करनी पड़ती है। प्रत्येक महिला में अपनी सुरक्षा के लिए आत्मनिर्भरता, आत्मबल होना जरूरी है। तभी वे समाज में अपनी पहचान बना पाएगी और सुरक्षित भी रहेंगी।
विज्ञापन

डीएसपी रजत गुलिया ने कहा कि अधिकारों के साथ कर्तव्यों का ज्ञान होना भी जरूरी है। यातायात नियमों की पालना करें, यह हमारी सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। साइबर क्राइम से बचने के लिए सावधानियां जरूरी है। पुलिस प्रशासन जनता की सुरक्षा के लिए है। इसलिए हमारा कर्तव्य है, नियमों की पालना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेफ सिटी टीम से एएसआई नीलम ने छात्राओं को हेल्प लाइन नंबर 112 के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी मुसीबत या संदेह की स्थिति होने पर महिलाएं 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस की तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती है। ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा के तहत सफर के दौरान भी पुलिस की मदद ली जा सकती है। उन्होंने छात्राओं को आश्वस्त किया कि पुलिस हमेशा उनके साथ है और मदद के लिए तैयार है। उन्होंने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed