{"_id":"60fdc0018ebc3e585a76d52c","slug":"woman-threatened-to-burn-her-face-with-acid-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl77739450","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी दी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एक महिला ने पीएचडी कराने के नाम पर शिक्षा सलाहकार पर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि बात न मानने पर आरोपी ने तेजाब से चेहरा जलाने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षा सलाहकार और उसकी एक महिला साथी के खिलाफ कई धाराओें में केस दर्ज किया है।
शहर की एक कालोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह पीएचडी करना चाहती थी। इस दौरान 2016 में विद्या लक्ष्मी एजुकेशनल सर्विस के एमडी अनिल कुमार से उसकी मुलाकात हुई। अनिल ने पीएचडी पर चार लाख पांच हजार रुपये खर्च आने की बात कही। आरोपी ने उसका नाम राजस्थान की ओपीजेएस यूनिवर्सिटी में पीएचडी इकोनामिक्स में एनरोल करवा दिया। आरोपी ने कहा कि इस खर्च में यूनिवर्सिटी की फीस और उसकी कमीशन है। उसने आरोपी को कुछ रुपये नकद और कुछ उसके बैंक खाते के जरिए दे दिए। बावजूद इसके आरोपी अनिल ने उसकी पीएचडी नहीं करवाई।
महिला ने आरोप लगाया कि एमडी उस पर गलत नजर रखता था। आरोपी 2017 में उसे राजस्थान यूनिवर्सिटी में एंट्रेस एग्जाम दिलाने ले गया, यहां पर उसने उसके साथ अश्लील हरकतें की। जब उसने विरोध कर इसकी शिकायत की बात कही, तो आरोपी ने उसे धमकी भी दी थी कि किसी को बताया तो वह उसकी पीएचडी नहीं कराएगा। आरोपी उसे लुधियाना बुलाता है। आरोपी उसे संबंध बनाने का दबाव देता और उसकी बात न मानने पर कहा कि वह उसकी पीएचडी नहीं कराएगा।
विज्ञापन
बात न मानने पर धमकी दी कि वह उसका चेहरा तेजाब से जला देगा और जान से मार देगा। यही नहीं आरोपी अनिल की एक महिला साथी उसकेपास महिलाएं लेकर जाती है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अनिल व उसकी महिला साथी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी सोमवती ने बताया शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।