फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman raped by giving intoxicants in cold drink, video made

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर महिला से किया दुष्कर्म, बनाई वीडियो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Woman raped by giving intoxicants in cold drink, video made
छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में व्यक्ति ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार गलत काम किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने महिला पुलिस थाने में दी गई शिकायत में बताया कि उसके पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। वह अपने बच्चों के साथ रहती है। बीती 15 फरवरी को वह बिलासपुर गई थी। शाम को वह घर वापस आने के लिए बिलासपुर में खड़ी थी। रात करीब आठ बज बाइक पर मलिकपुर बांगर निवासी तेजिंद्र सिंह उसके पास आया। आरोपी ने उसे बाइक पर बैठाकर उनके घर छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी उनके घर पर आने जाने लगा। एक दिन आरोपी उसे अपनी बाइक पर साढौरा एक रेस्तरां में लेकर गया। वहां आरोपी ने उसे कोल् ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। बेसुध होने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

जब उसे होश आया तो वह वहां पर अकेली थी। वह किसी तरह घर पहुंची। महिला ने बताया कि एक सप्ताह बाद आरोपी उनके घर पर आया और उसे कहा कि उसने उसका वीडियो बनाया है। अगर उसने उसके साथ संबंध नहीं बनाए तो वह वीडियो उसके लड़के व लड़की को दिखा देगा। डर के कारण उसने इस बारे किसी को नहीं बताया। आरोपी ने इसका फायदा उठाकर उसके साथ बार-बार गलत काम किया। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed