फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman dies in suspicious condition in Lathmar locality

गर्मी के कारण जल्दी पक गई गेहूं, किसानों ने शुरू की कटाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in suspicious condition in Lathmar locality
यमुनानगर/रादौर। मार्च में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने का असर गेहूं की फसल पर दिखाई दे रहा है। गर्मी के कारण गेहूं की फसल तेजी से पककर तैयार हो रही है। इस बार समय से पहले गर्मी पड़ते ही फसल पकनी शुरू हो गई है। जल्दी फसल पकने के कारण गेहूं की पैदावार व गुणवत्ता पर असर होगा। फसल पकने के बाद अब किसानों को इसकी चिंता सताने लगी है। चूंकि गर्मी के साथ हवा भी तेज चल रही है। यदि हवा ऐसी ही चलती रही तो गेहूं की बालियां गिरने का खतरा है। यदि बालियां गिर जाएगी तो गेहूं का दाना खराब होने की संभावना है। ऐसे में किसान पकने के साथ ही फसल की कटाई करवाने चाहते हैं।
विज्ञापन

जिले में कई किसानों ने अपने खेतों में कटाई शुरू करवा दी है। समय से पहले कटाई का असर मंडी में दिखाई देगा। इस बार एक अप्रैल को ही मंडी में गेहूं की आवक होने की संभावना है। जिससे अप्रैल के पहले सप्ताह में ही मंडियों में गेहूं की फसल की भारी आवक होना तय है। सामान्य तौर पर 10 अप्रैल के आसपास मंडियों में गेहूं की आवक होती है। इस बार मंडियों में जल्द गेहूं की आवक होगी।
विज्ञापन

अप्रैल के पहले सप्ताह में करें कटाई
इस बारे में जिला कृषि उपनिदेशक जसविंद्र सिंह सैनी ने बताया कि मौसम में भारी बदलाव है। गर्मी के कारण फसल जल्दी पक कर तैयार हो जाएगी। इससे गेहूं की गुणवत्ता पर असर पड़ेगा। उपनिदेशक ने कहा कि किसानों से अपील है कि वे अप्रैल के प्रथम सप्ताह में ही गेहूं की कटाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को हो सकता है नुकसान
किसान कर्मवीर, मंजीत, रमेश, जसविंदर ने बताया कि मार्च में गर्मी पड़ने से गेहूं समय से पहले पककर तैयार होने लगी है। यह किसानों के लिए चिंता का विषय है। समय से पहले पकने के कारण इसके उत्पादन में भारी कमी आएगी है। इससे किसानों को प्रति एकड़ हजारों रुपये का नुकसान भी होगा। वहीं पछेती गेहूं की बिजाई करने वाले किसानों को ज्यादा नुकसान होगा। गेहूं के जल्दी पकने से पछेती गेहूं की निकासी और भी कम होगी। ऐसे में किसानों ने अभी से गेहूं की कटाई शुरू कर दी है। बता दें कि जिले में कुल 88 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बुआई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed