{"_id":"62420cd31647c03bc0758a6b","slug":"woman-dies-in-suspicious-condition-in-lathmar-locality-yamuna-nagar-news-knl1032002182","type":"story","status":"publish","title_hn":"लठमार मोहल्ले में संदिग्ध हालत में महिला की मौत, गले के पास से बह रहा था खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लठमार मोहल्ले में संदिग्ध हालत में महिला की मौत, गले के पास से बह रहा था खून
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। जगाधरी के लठमार मोहल्ला में संदिग्ध हालत में महिला की मौत हो गई। महिला का शव घर के गेट के पास पड़ा मिला। महिला के नाक व गले के पास से खून निकल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मृतका की मां ने अपने दामाद पर शक जताया है। महिला ने बेटी की मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जाए। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगामी कार्रवाई करने की बात कह रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि महिला की मौत ब्रेन हेमरेज से हुई है।
दयालगढ़ निवासी कुसुम ने बताया कि उसकी बेटी अंजू (38) की शादी लठमार मोहल्ला निवासी शरण से हुई थी। आरोप है कि कई बार बेटी को उसका पति परेशान करता था। सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि अंजू की मौत हो गई। वे तुरंत उसके घर पर पहुंचे। यहां उसका शव गेट के पास पड़ा मिला। उसकी नाक व गले के पास से खून निकला हुआ था। उन्होंने बेटी की मौत पर शक जताया। हालांकि उसका कहना है कि मौत कैसे हुई उन्हें नहीं पता। पुलिस इसकी जांच करे। वहीं मृतक की बहन ने भी अपने जीजा पर मीडिया के समक्ष कई गंभीर आरोप लगाए। लेकिन लिखित में नहीं दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर पर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर कब्जे में ली है। एफएसएल की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार लिखित में दी शिकायत पर किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
शहर जगाधरी थाना प्रभारी सुभाषचंद्र ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। इसके बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।