फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman die in gaba hospital

गाबा अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Woman die in gaba hospital
शहर के गाबा अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत के बाद वीरवार को उसके परिजनों ने एक घंटे तक अस्पताल में हंगामा किया। उनका आरोप था कि डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही बरती है। वहीं, महिला की मौत के बाद उसके पति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। हंगामे की सूचना मिलने पर रामपुरा चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाकर शांत किया। उधर, डॉक्टर ने मामले में किसी प्रकार की कोई लापरवाही न होने की बात कही है।
विज्ञापन

हमीदा निवासी अरूण कुमार ने बताया कि केसर नगर निवासी उसकी बहन वीना को पीलिया की शिकायत थी। जिसपर उन्होंने उसे सात सितंबर को शहर के गाबा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां आठ सितंबर को उसकी मौत हो गई। आरोप है कि पहले डाक्टरों के कहने पर उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया। टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उसे दाखिल किया गया। उसकी बहन की रिपोर्ट भी डॉक्टरों ने उन्हें नहीं दिखाई। रविवार की शाम को नर्स ने तुरंत बुलाया और बताया कि उसकी बहन की मौत हो गई है।
विज्ञापन

आरोप है कि डाक्टरों ने उन्हें न तो रिपोर्ट दिखाई और न ही हालत के बारे में बताया। मृतका के पास एक बेटी है। वीरवार को परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही से वीना की मौत हुई है। वे उसे इधर से उधर शिफ्ट करते रहे, लेकिन इस बारे में उन्हें कुछ नहीं बताया गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों का समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को बचाने का पूरा प्रयास किया
गाबा अस्पताल की चिकित्सक डॉ. वंदना ने बताया कि महिला को वायरल व हेपेटाइटिस था। उसे इमरजेंसी में रखा गया था। हमारे डॉक्टरों ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया। लेकिन वह बच नहीं पाई। हमें भी इस बात का अफसोस है। मरीज के उपचार में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती गई। परिजनों द्वारा लगाए आरोप बेबुनियाद है।

रामपुरा चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि महिला की दो दिन पहले मौत हुई थी। वीरवार को उन्होंने हंगामा किया। उन्होंने परिजनों से शिकायत मांगी है। शिकायत आने पर मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed