फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman accuses brother-in-law of rape

महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses brother-in-law of rape
यमुनानगर। महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब उसने यह बात अपने ससुराल वालों को बताई तो उन्होंने उससे ही मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी देवर व पति समेत पांच ससुराल पक्ष के लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुड़िया क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2019 में अंबाला के एक गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। एक दिन वह घर पर अकेली थी। तब उसका देवर गौरव उसके कमरे में आ पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उसने यह बात अपने पति को बताई। आरोप है कि उसके पति ने भी उसका साथ नहीं दिया। इसके बाद उसके पति, सास, ससुर व दो देवरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed