{"_id":"5914b8564f1c1b231f8535f5","slug":"wine-theka-saleman-marder-11-namjad","type":"story","status":"publish","title_hn":" शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या के मामले में 13 नामजद सहित 35 पर केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या के मामले में 13 नामजद सहित 35 पर केस
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
Updated Fri, 12 May 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर
- फोटो : यमुनानगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी वर्कशाप। बुधवार देर रात ससौली में शराब ठेके के सेल्समैन शमशेर की हत्या के मामले में थाना फर्कपुर पुलिस ने 13 नामजद सहित 35 लोगों पर हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। सभी आरोपी हत्या के बाद से फरार है। पुलिस ने गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
थाना फर्कपुर क्षेत्र के ससौली बने शराब के ठेके पर गांव बालक (बरवाला) के शमशेर सेल्समैन था। उसके साथ जींद के धमतान गांव निवासी अनिल भी बुधवार को ठेेके पर काम कर रहे थे। आधी रात गांव को राजेश अपने साथी के साथ शराब लेने पहुंचा। उन्होंने एक बोतल शराब खरीदी और डिस्काउंट देने की बात करने लगे। सेल्समैन ने इससे मना कर दिया। इस पर राजेश और सेल्समैन में बहसबाजी हो गई। बात मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान राजेश के अन्य साथी भी वहां पहुुंच गए। आरोप है कि आरोपियों ने शमशेर (37) की रीढ़ की हड्डी पर चाकूनुमा गुप्ती से वार कर दिया और उसके साथी अनिल को घायल हो गया। गंभीर हालत में दोनों को यमुनानगर के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने बताया कि शमशेर की पीठ पर घाव गहरा था और खून उसके शरीर में चला गया। इस कारण वह सांस नहीं ले पाया और उसकी मौत हो गई। ट्रॉमा सेंटर से दूसरे साथी अनिल को पीजीआई रेफर कर दिया गया। परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल में ले गए। गुरुवार सुबह 3 बजे उसे मैक्स अस्पताल चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां पर उसके दो ऑपरेशन हुए हैं। अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बाक्स:
एक हत्यारोपी पर पहले हत्या का केस
पुलिस के मुताबिक ससौली के परिवार पर सेल्समैन की हत्या का आरोप है, उसमें एक आरोपी हत्या के एक पहले मामले में भी नामजद है और वह जेल में था। कुछ समय पहले ही आरोपी पैरोल पर आया था। इसी दौरान यह घटना भी हो गई। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र बिश्नोई ने इसकी पुष्टि की है। मामले की जांच की जा रही है। सेल्समैन शमशेर की हत्या के आरोप में आजाद नगर हिसार के हरीश के ब्यान दर्ज करवा लिए गए हैं।
विज्ञापन
बाक्स:
जल्द होगी गिरफ्तारी
थाना फर्कपुर प्रभारी सुभाष चंद्र बिश्नोई ने बताया कि हरीश की शिकायत के आधार पर करीब 35 लोगों को हत्या व हत्या के प्रयास के मामले में केस दर्ज किया है। हरीश ने ससौली के राजेश त्यागी और ईशु का नाम दर्ज करवाया है। इसके अलावा परमजीत सरदार, वरिंद्र दुर्गा गार्डन, सोनू ममीदी, रिंकू, संदीप आईटीआई, काला लाजपत नगर, गिन्नी, गंगा, बब्बू लंगड़ा, सचिन पंडित सुढैल, नवीन चैहल सहित 22 अन्य के बारे में बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।