{"_id":"60f87a018ebc3e73707a5220","slug":"will-not-get-entry-in-laldwara-temple-without-mask-on-guru-purnima-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl77287980","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु पूर्णिमा पर लालद्वारा मंदिर में बिना मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु पूर्णिमा पर लालद्वारा मंदिर में बिना मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। श्रीलाल द्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक बुधवार को मंदिर स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में गुरु पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास से मनाने को लेकर रणनीति बनाई गई। साथ ही गुरु पूर्णिमा महोत्सव में बिना मास्क किसी को भी मंदिर में प्रवेश नहीं देने का फैसला किया गया।
प्रबंधक कमेटी के महासचिव अधिवक्ता सुरजीत मेहता ने कहा कि इस वर्ष गुरु पूर्णिमा महोत्सव 24 जुलाई को जाएगा। महोत्सव को लेकर कमेटी सदस्यों व मंदिर सेवादारों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण का प्रभाव अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, इसीलिए सेवकों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिसके तहत किसी भी श्रद्धालु को बिना मास्क के मंदिर में प्रवेश न दिया जाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। मंदिर के मुख्य द्वार पर छह सेवक तैनात किए जाएंगे। बुजुर्ग, नवजात शिशु व छोटे बच्चों के लिए अलग से व्यवस्था रहेगी। इस दौरान वे केवल दर्शन कर पाएंगें। उन्होंने कहा कि महोत्सव में शहर के अलावा गांवों व दूसरे जिलों से भी सैकड़ों लोग पहुंचेंगे। ऐसे में कोरोना संक्रमण सुरक्षा दृष्टि से सभी बंदोबस्त पूर्व में ही पूरे करने के निर्देश दिए गए।
देवेंद्र मेहता ने बताया कि 24 जुलाई को सुबह 9 से 10 बजे हवन होगा। मुख्य यजमान वर्मा ज्वैलर्स के संचालक वासुदेव वर्मा, जनक रानी व विजय शर्मा रहेंगे। इसके बाद दस से तीन बजे तक भजन कीर्तन होगा। दास बसंत एवं पार्टी सहित अन्य कई गायक भजनों से बावा लाल दयाल महाराज का गुणगान करेंगे। इस दौरान सुबह 11 बजे ब्रह्मभोज होगा। वहीं दोपहर डेढ़ बजे भंडारा करवाया जाएगा। इस दौरान कमेटी पदाधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे कोरोना संक्रमण बचाव के नियमों का पालन करते हुए ही मंदिर आए। बैठक में सुदर्शन ऐरी, केवल लूथड़ा, घनश्याम शर्मा, राजकुमार वर्मा, आरके वोहरा, दीपक अरोड़ा, देवेंद्र मल्होत्रा, वासुदेव वर्मा, सतपाल कश्यप व प्रदीप चड्ढा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।