{"_id":"613bb9188ebc3ef2c63b4914","slug":"will-go-on-indefinite-strike-if-the-demands-are-not-met-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl82800330","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें नहीं मानी तो करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें नहीं मानी तो करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम यूनियन की बैठक शुक्रवार को संगठन कार्यालय में हुई। बैठक में मांगें नहीं माने जाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का फैसला लिया गया। साथ ही 19 सितंबर को करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का एलान किया गया।
बैठक की अध्यक्षता शाखा प्रधान जनकराज ने की। संचालन शाखा सचिव प्रवेश परोचा ने किया। महासचिव मांगे राम तिगरा व अग्निशमन सेवा संघ के राज्य प्रेस सचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि अग्निशमन सेवा विभाग को राजस्व में समायोजित करने, पिछले साल 25 अप्रैल व 17 अगस्त को सरकार से हुए समझौते में मानीं गई मांगों को लागू न करने के विरोध में 19 सितंबर को करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगास जिसे लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। उस दिन प्रदेश भर के 40 हजार सफाई कर्मचारी, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी व दमकल कर्मचारी हस्ताक्षर करके ज्ञापन भी देंगे। इसे लेकर सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों गुरुग्राम की मेयर के कहने पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने एसई रमेश शर्मा को निलंबित कर दिया, जिसकी नगर पालिका कर्मचारी संघ घोर निंदा करता है। नेताओं ने कहा कि यदि जल्द ही एसई को नौकरी पर बहाल नहीं किया तो राज्य कमेटी की बैठक बुलाकर आंदोलन की घोषणा की जाएगी। नेताओं ने कहा कि 19 सितंबर को कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो प्रदेश भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में नगरपालिका सफाई कर्मचारी यूनियन के पूर्व शाखा कोषाध्यक्ष राजेश कुमार व पूर्व कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुमार ने संघ की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ की कर्मचारी नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ली। वे भारतीय मजदूर संघ यूनियन में कई वर्षों से जुड़े रहे, लेकिन संगठन के पदाधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। जिससे क्षुब्ध होकर उन्होंने नगरपालिका सफाई कर्मचारी यूनियन की सदस्यता ली है। इस दौरान इस दौरान राजकुमार, राजकुमार धारीवाल, रोहताश, बलदीप तुंबी, गुलजार अहमद, संतोष सहित अन्य उपस्थित रहे।