फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   When prevented from hitting the bullet at the gate, the attackers entered the house and beat him

गेट पर बुलेट से टक्कर मारने से रोका तो हमलावरों ने घर में घुस कर पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
When prevented from hitting the bullet at the gate, the attackers entered the house and beat him
बूड़िया थाना क्षेत्र के गांव रामपुर खादर में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष के अनुज ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के अमित ने अपने साथियों के साथ उसके घर में घुसकर हमला किया। बूड़िया थाना प्रभारी पूर्ण सिंह ने बताया कि मामले में अनुज की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव रामपुर खादर के अनुज कुमार ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का कार्य करता है। वह अपनी बैठक में बैठा था। घर पर उसकी दादी कृष्णा देवी थी। जबकि परिवार के अन्य लोग बाहर गए थे। तभी बैठक के बाहर शोर शराबा हो रहा था। जिस पर वह बाहर आया तो वहां पर रविंद्र कुमार बुलेट बाइक पर था और गेट में बुलेट से टक्कर मार रहा था। गालियां दे रहा था। उसने उसे ऐसा करने से रोका तो कार में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गांव शेखपुर निवासी अमित कुमार व दो अन्य हथियार लेकर आए। आरोप है कि रविंद्र व अमित व दो अन्य ने उस पर हमला बोल दिया। वह बचकर घर के अंदर गया तो आरोपी घर में घुस गए। बाद में आसपास के लोग एकत्र होने लगे, तो हमलावर अपनी बाइक व हथियार छोड़कर वहां से भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक देसी कट्टा बरामद हुआ। यह कट्टा आरोपी छोड़ गए थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अमित और अनुज के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। अमित घर जमाई बनकर गांव में रह रहा है। उसकी सास चलती देवी के पास चार बेटियां हैं। जबकि बेटे की मौत हो चुकी है। अनुज उसकी सास के परिवार से ही है। जिस वजह से दोनों पक्षों के बीच विवाद रहता है। अभी कुछ दिन पहले चलती देवी ने अनुज, उसके भाई साहिल पर धोखाधड़ी का केस भी दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि उसके फर्जी साइन कर बैंक में लोन का गारंटर बनाकर ट्रक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed