{"_id":"97f55aa4fef2dc1be121083e4dd1b607","slug":"well-cut-dozens-of-trees-from-the-forest-khanuwala","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानुवाला के जंगल से खैर के दर्जनों पेड़ काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खानुवाला के जंगल से खैर के दर्जनों पेड़ काटे
यमुनानगर।
Updated Fri, 04 Oct 2013 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ तो प्रदेश
विज्ञापन
सरकार वन क्षेत्रफल को बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा है, वहीं दूसरी ओर वन
विभाग की कलसिया रेंज छछरौली के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते खानुवाला के
सरकारी जंगल से खैर के दर्जनभर पुराने बेशकीमती पेड़ काट लिए गए। डीएफओ का
कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी मिल गई है। वन विभाग की कलसिया रेंज
छछरौली में वनों की सुरक्षा को लेकर विभागीय मुलाजिम किस कदर सचेत हैं।
इसका उदाहरण लेदी क्षेत्र से सटे खानुवाला के सरकारी जंगल में दो रोज पहले
तस्करों द्वारा खैर के पुराने बेशकीमती पेड़ों को काट लिया गया, मगर विभाग
को इसकी खबर तक नहीं हुई। वन विभाग की कलसिया रेंज छछरौली के रेंज अधिकारी
को खैर के दर्जनों पेड़ काटे जाने की सूचना दी गई। उसके बाद वन विभाग के
अधिकारियों की नींद टूटी। आकृति संस्था के अध्यक्ष अनुज का कहना है कि
जंगलों से रोजाना कट रही बेशकीमती लकड़ी के मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी
चाहिए। संस्था इस मामले में प्रदेश के वन मंत्री से मिलकर कलसिया रेंज के
अधिकारियों और वन मंडल के अधिकारियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग
करेगी। कलसिया रेंज के अधिकारी नवल किशोर का कहना है कि उन्हें मामले
की जानकारी है। वह इस मामले की जांच में जुटे हैं। जल्द तस्करों का पता लगा
लिया जाएगा।