फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Welcome to the torch of Khelo India Youth Games-2021 reached Yamunanagar

यमुनानगर पहुंची खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की मशाल का स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Welcome to the torch of Khelo India Youth Games-2021 reached Yamunanagar
यमुनानगर। पंचकूला से अंबाला होते हुए यमुनानगर पहुंची खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की मशाल का नेहरू पार्क स्थित यमुना क्लब समीप यमुनानगर विधायक व मेयर समेत खेल प्रेमियों ने स्वागत किया। इस दौरान राहगिरी का आयोजन हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों के जौहर दिखाए। इस इवेंट में भीम अवार्डी सतपाल रोजी भी पहुंचे।
विज्ञापन

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने मशाल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। मशाल के साथ सैकड़ों खिलाड़ी शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए समापन स्थल तेजली स्टेडियम पहुंचे। खिलाडिय़ों में खेलो इंडिया यूथ मशाल के साथ सेल्फी व फोटो खिंचवाने की होड लगी रही। शहर की विभिन्न संस्थाओं व खेल एसोएशिसन ने भी रैली में हिस्सा लिया। विधायक ने कहा कि 4 से 13 जून तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 होंगे। इनमें 25 प्रकार के खेल शामिल हैं, जिनमें पांच ओलिंपिक खेल जैसे गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ताए मलखंब व योगासन शामिल हैं। ये खेल पांच स्थानों पंचकूला, अंबाला, शाहबाद, चंडीगढ़ व दिल्ली में होंगे। यमुनानगर के दो खिलाड़ी मंयक व दीपक का कुश्ती के लिए खेलों इंडिया यूथ गेम्स में चयन हुआ है। इसके लिए उन्होंने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दीं। जिला युवा एवं खेल कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर नगराधीश अशोक कुमार, सीएमओ डॉ. मनजीत, भाजपा मीडिया प्रभारी भारत भूषण जुयाल, पंकज चुग, गुरुबक्श सिंह, खेल विभाग के कोच, रोटरी क्लक के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed