फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Weather took a turn, relief from heat, farmers' concern about wheat increased

मौसम ने ली करवट, गर्मी से राहत, गेहूं को लेकर किसानों की चिंता बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Weather took a turn, relief from heat, farmers' concern about wheat increased
यमुनानगर। मौसम ने वीरवार शाम अचानक करवट ले ली। आसमान में बादल छा गए। कुछ सेकेंड के लिए कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। उधर खराब मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। खेतों में गेहूं की फसल पकी खड़ी है। कटाई भी जोरों पर चल रही है। यदि बरसात हुई तो किसानों को अपनी मेहनत पर पानी फिरने का डर सता रहा है। वीरवार शाम जैसे ही मौसम खराब हुआ तो अनाज मंडियों में मजदूर गेहूं की ढेरियों व बोरियों को ढकने में जुट गए। मौसम की करवट ने प्रशासन के इंतजामों की पोल भी खोल कर रख दी। आढ़तियों व प्रशासन के पास मंडियों में गेहूं को ढकने के लिए तिरपाल के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। जब बूंदाबांदी हुई तो मजदूर तिरपाल के लिए एक दूसरे का मुंह ताकते रहे। आनन फानन में कुछ बोरियों को तो तिरपाल से ढक दिया गया जबकि बाकी ऐसे ही खुले आसमान के नीचे पड़ी रही।
विज्ञापन

मौसम के करवट बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कई दिनों से लोग गर्मी से बेहाल है। तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लोग गर्मी से बचने के लिए शीतल पेय का सहारा ले रहे हैं। मौसम ठंडा होने व हवाओं का आनंद लेने के लिए लोग घरों की छतों पर चढ़ गए। दो बार बिजली भी कड़की। हवाएं चलने से बिजली भी गुल हो गई।
विज्ञापन

हालांकि मौसम विभाग ने बारिश न होने की संभावना जताई है और मौसम साफ रहेगा। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 21 डिग्री रहा। मौसम के करवट लेने से शाम को तापमान 32 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक जिले का तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच रहेगा। सोमवार व मंगलवार को इसमें बढ़ोतरी होगी और अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक जा सकता है। इसके अलावा न्यूतम तापमान भी बढ़कर 24 डिग्री तक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान रामबीर चौहान, पिंटू राणा, विकास, हरपाल सुढल व संजू गुंदियाना का कहना है कि इस वक्त यदि बारिश हुई तो किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। अभी गेहूं की कटाई शुरू ही हुई है। बारिश में भिगने से गेहूं की फसल की कटाई नहीं कर सकेंगे। पहले ही बेमौसम बारिश के चलते गेहूं का उत्पादन कम हुआ है। अब बारिश होने से नुकसान और ज्यादा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed