फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Weather took a turn, clouds increased the worries of farmers

Yamuna Nagar News: मौसम ने ली करवट, बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Mon, 28 Oct 2024 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 28 Oct 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Weather took a turn, clouds increased the worries of farmers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मौसम ने रविवार को अचानक करवट ले ली। सुबह से ही बादल छा गए। मौसम में परिवर्तन आने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई। क्योंकि अभी खेतों में धान की फसल खड़ी है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश के आसार बिल्कुल भी नहीं हैं। फिर भी बारिश होती है तो धान की फसल को नुकसान होगा।
वहीं मंडियों में भी खुले में रखी धान की बोरियां पानी से भीगने का खतरा है। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। उधर दोपहर बाद लोगों को अचानक गर्मी व बेचैनी महसूस होने लगी। ऐसा लग रहा था जैसे प्रदूषण का स्तर बढ़ गया हो। परंतु ऐसा नहीं था। एक्यूआई का स्तर भी 169 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था।
विज्ञापन

रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय भी लोगों तेज धूप का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिवाली के दो दिन बाद तक ऐसा ही मौसम रहेगा। क्योंकि लोग अभी से आतिशबाजी करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली के दिन तो बहुत ज्यादा आतिशबाजी होती है जिससे हवा में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है। इस माह में एक भी दिन बारिश नहीं हुई है। जिससे पेड़ों के पत्तों पर धूल की परत जम गई है। इससे पेड़ पूरी तरह से ऑक्सीजन नहीं बना पा रहे। इस पर जिला प्रशासन दमकल गाड़ियों के माध्यम से शहर में पेड़ों के पत्तों पर पानी का छिड़काव करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed