फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Water tanks and water coolers will be cleaned before the school reopens

Yamuna Nagar News: स्कूल खुलने से पहले साफ होंगी पानी की टंकियां व वाटर कूलर

Thu, 25 Jun 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 25 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Water tanks and water coolers will be cleaned before the school reopens
पीएम श्री स्कूल मुसिंबल में साफ किया गया वाटर कूलर व नल। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राजकीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां समाप्त होने में अब केवल पांच दिन का समय शेष है। ऐसे में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों के साथ-साथ विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। जिला शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में छतों पर रखी पानी की टंकियों के अलावा सभी वाटर कूलर की सफाई करवाई जा रही है।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता की ओर से सभी स्कूलों के प्राचार्यों और इंचार्ज को निर्देश जारी किए गए हैं कि स्कूल खुलने से पहले पानी की टंकियों की पूरी तरह सफाई सुनिश्चित की जाए। लंबे समय तक पानी भरा रहने के कारण टंकियों में गंदगी, काई और अन्य अशुद्धियां जमा हो जाती हैं, जिससे पानी की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में समय रहते सफाई करवाना जरूरी है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार टंकियों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। स्कूलों में सफाई कर्मचारियों और अन्य संसाधनों की मदद से टंकियों को खाली कर उनकी अंदरूनी सफाई करवाई जा रही है। इसके बाद उन्हें दोबारा उपयोग के लिए तैयार किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने यह भी तय किया है कि टंकियों की सफाई और उनकी गुणवत्ता की जांच की जिम्मेदारी संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों और इंचार्ज की होगी। उन्हें स्वयं यह सुनिश्चित करना होगा कि टंकियां पूरी तरह साफ हों और उनमें जमा पानी पीने योग्य हो। यदि किसी स्कूल में बिना सफाई की गई टंकी का पानी विद्यार्थियों को पिलाया गया तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा सकती है।

टंकी गंदी मिली तो इंचार्ज होंगे जिम्मेदार : प्रेमलता
जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता ने बताया कि सभी स्कूलों को समय रहते निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्कूल खुलने से पहले टंकियों की सफाई और जांच का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है। इसी के तहत पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि स्कूल खुलते ही बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed