फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   water problem in Anand colony

आनंद कॉलोनी में पानी के लिए हाहाकार

Sun, 06 Oct 2013 12:44 AM IST
यमुनानगर।
यमुनानगर। Updated Sun, 06 Oct 2013 12:44 AM IST
विज्ञापन
water problem in Anand colony
पुराना हमीदा की आनंद कॉलोनी में पीने के पानी में गंदगी के साथ-साथ
विज्ञापन
जहरीले कीट भी आ रहे हैं। कॉलोनी में लोग पानी को तरस रहे हैं, लेकिन अधिकारी हैं कि समस्या की ओर ध्यान देने को तैयार ही नहीं हैं।

शनिवार को कॉलोनी निवासी महाबीर सिंह जैसे ही पानी पीने लगे तो पानी में सांप के आकार का जीव तैरता दिखाई दिया। पीने के पानी में इस तरह का जीव देख वह दंग रह गए। महाबीर ने बताया कि यह पानी उसकी पत्नी टूटी से भरकर लाई थी।

पीने के पानी में गंदगी के साथ आने वाले इन जीवों के कारण लोगों में भय है कि कहीं बच्चे जीवाणु युक्त पानी न पी लें। यहां पर लोगों को पीने का पानी या तो उबालकर पीना पड़ रहा है या फिर अन्य कॉलोनियों से लाना पड़ता रहा है। गंदे पानी की यह समस्या पिछले 20 दिन से बनी हुई है। लोग समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को शिकायत भी कर चुके हैं।

उबालकर भी नहीं पी सकते पानी
कॉलोनिवासी दर्शाना देवी, गुरबचन कौर, अनीता यादव, पुष्पा रानी, राजेश, संजू रानी और रंजना ने बताया कि अब तक पानी गंदा ही आ रहा था। इससे वे पानी उबालकर पी लेते थे। लेकिन अब तो पानी में जहरीले जीवाणु भी आने लगे हैं। ऐसे में कैसे यह पानी पिया जाए। उनका कहना है कि घर में पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार ही नहीं है। इतने बदतर हालात जीवन में पहली बार देखने को मिल रहे हैं।

गंदगी से भर गई टंकियां
लोगों का कहना है कि पानी में इतनी गंदगी आती है कि टंकियां भी मिट्टी से भर गई हैं। पानी से दुर्गंध आती है, जो पानी सप्लाई हो रहा है उससे नहाया भी नहीं जा सकता। उनका कहना है कि स्कूल में जाने वाले बच्चे और ड्यूटी पर जाने वाले तो सुबह कहीं न कहीं से लाए हुए पानी से नाह ही लेते हैं, लेकिन घरों में रहने वाली महिलाओं को तो पानी न मिलने से नहाए कई-कई दिन हो गए हैं। वहीं पब्लिक हेल्थ के अधिकारी इसे गंदगी न बताकर नलकूप की दिक्कत बता रहे हैं और कह रहे हैं कि यह नलकूप चलने के कुछ देर तक ही यह आता है, थोड़ी देर में यह साफ हो जाता है। क्षेत्रवासी महबूब पहलवान, रोहित, रामेश्वर सिंह, दीपू महता और अमित धीमान का कहना है कि कॉलोनी में श्मशान घाट में लगे नलकूप से पानी आ रहा है।

 कॉलोनी में करीब तीन सप्ताह से गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है। उनका कहना है कि गंदा पानी पीने से कुछ लोग बीमार चल रहे हैं। कई बच्चों को दस्त व उल्टी की भी शिकायत हो रही है। जब डॉक्टराें पर जाते हैं, तो डॉक्टर पानी की समस्या बताते हैं। उनका कहना है कि जो पानी हैंडपंप से लाया जाता है उसमें शोरा होता है। इससे वह भी पीने लायक नहीं है। पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन प्रेम सिंह का कहना है कि वहां पर नलकूप की बोरिंग में कुछ दिक्कत है। लोग जिसे गंदगी कह रहे हैं वह गंदगी नहीं है। फिर भी जो परेशानी पानी में आ रही है उसे दो दिन में ठीक कर दिया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed