{"_id":"6a0b6c4b7db0ef3d7707ccdd","slug":"water-has-been-flowing-from-a-broken-pipeline-for-two-days-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-156314-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: टूटी पाइप लाइन से दो दिन से बह रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: टूटी पाइप लाइन से दो दिन से बह रहा पानी
Tue, 19 May 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 19 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
पाइप लाइन से व्यर्थ बहता पेयजल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। कस्बे के कपालमोचन से चौराही जाने वाली सड़क पर गुरु रविदास मंदिर के पीछे जनस्वास्थ्य विभाग की टूटी पेयजल पाइप लाइन से लगातार स्वच्छ जल बह रहा है। दो दिनों में टूटी पाइप लाइन से हजारों लीटर पीने का पानी बर्बाद हो गया है।
पाइप लाइन टूटने से सड़क पर लगातार पानी जमा हो रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अहड़वाला और चौराही के ट्यूबवेल से आने वाली पेयजल सप्लाई लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे सड़क पर जगह-जगह पानी भर गया है और कीचड़ बनने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। लोगों का कहना है कि पानी के लगातार बहने से सड़क भी क्षतिग्रस्त होने लगी है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि पाइप लाइन टूटने से कई घरों में पेयजल सप्लाई प्रभावित हो गई है। सुबह और शाम के समय पानी की किल्लत से लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी उठानी पड़ रही है। महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्रवासी राजीव, प्रदीप व अन्यों ने बताया कि इसकी सूचना जनस्वास्थ्य विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन दो दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में काफी रोष है। ग्रामीणों ने कहा कि एक ओर सरकार जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है। वहीं, दूसरी ओर विभागीय लापरवाही से पेयजल लगातार बर्बाद हो रहा है। लोगों ने मांग की है कि जनस्वास्थ्य विभाग जल्द टूटी पाइप लाइन की मरम्मत करवाए, ताकि पेयजल की बर्बादी रोकी जा सके।