{"_id":"61ccba0d3a84541cdf4f2999","slug":"villagers-were-given-information-about-diseases-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl94397349","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को रोगों के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को रोगों के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन
एनएसएस शिविर में हिस्सा लेते स्वयंसेवक व अन्य। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज की एनएसएस यूनिट की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर लगाया गया। शिवालिक की तलहटी में बसे कलेसर में आयोजित शिविर के दौरान ग्रामीणोें को रोगों के कारण और निवारण की जानकारी दी गई।
शिविर में 60 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। शिविर का शुभारंभ हथिनीकुंड बैराज से किया गया। स्वयंसेवकों को यमुना नदी के महत्व से अवगत करवाया गया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने कलेसर के प्राचीन महादेव मठ परिसर में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सफाई की। इसी के अंतर्गत कॉलेज में पोस्टर एवं नारा लेखन प्रतियोगिता भी करवाई गई थी।
स्वयंसेवकों ने कलेसर के आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया और ग्रामीणों को असंक्रामक रोगों की जानकारी दी। वहीं इसके रोकथाम के लिए जागरूक किया। स्वंयसेवकों ने गांव चुहड़पुरकलां ताऊ देवी लाल हर्बल पार्क पहुंचकर औषधियों के बारे में जानकारी ली। प्राचार्य डॉ. राहुल खन्ना ने एनएसएस अधिकारी प्रो. मनजीत रानी, डॉ. जितेन्द्र सिंह, प्रो. अजय कुमार, डॉ. पूनम व स्वयंसेवकों को भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।