फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Villagers created ruckus when teacher came to school after drinking alcohol

अध्यापक के स्कूल में शराब पीकर आने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Villagers created ruckus when teacher came to school after drinking alcohol
जेबीटी अध्यापक के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचने पर ग्रामीणोें ने जमकर हंगामा किया। लोग अध्यापक के पीछे पड़ गए और हाथापाई की नौबत आ गई। स्कूल स्टाफ ने बड़ी मुश्किल से लोगों को संभाला। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस अधिकारियों ने समझाने के बाद लोग शांत हुए। थाना बिलासपुर पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर उसका मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

मामला गांव अजीजपुर कलां के राजकीय माध्यमिक स्कूल का है। ग्रामीणों का आरोप है कि अध्यापक स्कूल में बहुत कम आता है। जब भी आता है, शराब के नशे में पहुंचता है। नशे में अध्यापक के बोलने पर नियंत्रण नहीं रहता है। वह विद्यार्थियों व अध्यापकों से अभद्र व्यवहार करता है। बुधवार को जब अध्यापक नशे में स्कूल पहुंचने पर बीईओ व डीईओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो करीब दो घंटे तक स्कूल में कोई भी उच्च अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक कमेटी प्रधान राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, दिनेश शर्मा, रविंद्र कुमार ने बताया कि बहादुरगढ़ निवासी एक व्यक्ति जेबीटी शिक्षक के पद पर है। वह करीब चार साल से स्कूल में है। चार साल में पांच माह ही स्कूल में उपस्थित रहा है। अन्य दिनों में स्कूल से गैरहाजिर रहता था। अध्यापक बच्चों व उनके अभिभावकों से अभद्र व्यवहार करता है। कुछ समय पूर्व अध्यापक ने विद्यालय में बच्चों से अभद्र व्यवहार करने पर अभिभावकों से हाथापाई तक की नौबत आ गई थी। ग्रामीणों ने पंचायत में अध्यापक को चेतावनी देकर छोड़ दिया था। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे नशे की गिरफ्त में रहने वाले अध्यापक को स्कूल से सस्पेंड किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के मुख्याध्यापक पवन कुमार ने कहा कि जेबीटी अध्यापक को व्यवहार सही नहीं है। वह अक्सर शराब के नशे में स्कूल पहुंच कर अन्य अध्यापकों से बहस कर लड़ाई झगड़े पर उतर आता है। मंगलवार को जब वह स्कूल में नशे की हालत में पहुंचा तो उससे बात का प्रयास किया गया, तो वह गाली गलौच करने लगा। उसे स्कूल से जाने के लिए कहा तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा गया। बुधवार को सुबह नशे के हालत में दोबारा स्कूल पहुंचने पर ग्रामीणों व मुख्याध्यापक ने उच्चाधिकारियों को शिकायत देकर अध्यापक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। स्कूल प्रबंध समिति ने पुलिस बुलाकर अध्यापक को उनके हवाले कर दिया। वहीं आरोपी अध्यापक का कहना है कि उस पर लगाए जा रहे आरोप गलत है। वह किसी से अभद्र व्यवहार नहीं करता।
वर्जन
पूर्व पंच पवन कुमार की शिकायत पर आरोपी अध्यापक के खिलाफ मारपीट, धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। साथ अध्यापक का मेडिकल करवाया गया है। शिक्षा विभाग को मामले की जानकारी दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बलबीर सिंह, थाना प्रभारी बिलासपुर

वर्जन
स्कूल के मुख्याध्यापक की ओर से जेबीटी अध्यापक के खिलाफ शराब पीकर अभद्र भाषा प्रयोग करने की शिकायत आई है। अध्यापक की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। अन्य आरोपों की जांच की जाएगी। दोषी मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - परमजीत गर्ग, खंड शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed