फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Man misdeed with woman in Yamunanagar

यमुनानगर: दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, तीन वर्ष किया ब्लैकमेल-अब बना रहा दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव

Tue, 16 Nov 2021 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Nov 2021 01:00 AM IST
सार

यमुनानगर में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने अकेला पाकर महिला से दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी लगातार तीन साल तक महिला से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाता रहा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी फरार है।

विज्ञापन
Man misdeed with woman in Yamunanagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

यमुनानगर के बिलासपुर थाना क्षेत्र की महिला ने गांव के ही सतीश कुमार पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिया और वीडियो के बल पर ब्लैकमेल कर तीन साल तक संबंध बनाता रहा। साथ ही दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। बिलासपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति मेहनत मजदूरी के लिए घर से बाहर रहता है। उसकी सास भी आंगनबाड़ी में हेल्पर का काम करती है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश: पुन्हाना में पंचायत की भूमि से दो सप्ताह में सभी अतिक्रमण हटाए हरियाणा सरकार 
विज्ञापन


उसके घर के पास ही सतीश कुमार उर्फ कालूराम का ट्यूबवेल है। सतीश कुमार उसके पति को अकसर शराब पिला देता था। एक दिन सतीश कुमार ने उसे घर पर अकेला पाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल कर तीन साल तक उसके साथ संबंध बनाता रहा। आरोप है कि कई बार आरोपी उसे घर से जबरन उठाकर ले गया और ट्यूबवेल पर ले जाकर दुष्कर्म किया। कुछ दिन से आरोपी उस पर अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा: अब बैंकों के सामने होगा पूरे परिवार के कर्ज का बही-खाता, सरकार ने जुटाया 40 लाख परिवारों का ब्योरा

महिला ने बताया कि नौ नवंबर को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी उसके घर में घुस आया। यहां से आरोपी उसे खींचकर अपने साथ ले जाने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उससे गालीगलौज की और उसके साथ अभद्रता की। तभी उसकी सास आ गई। आरोपी ने उसकी सास को भी गालियां दी। इस दौरान किसी ने डायल 112 पर सूचना दी तो पुलिस पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकला। जाते हुए उसने धमकी दी कि वह उसका अश्लील वीडियो व फोटो वायरल कर देगा। थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed